विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली विधानसभा सुरक्षा चूक मामला: आरोपी की होगी मानसिक जांच, कोर्ट ने मेडिकल बोर्ड गठित करने के दिए निर्देश

Published: Wed, 29 Jul 2026 07:43 AM (IST)

दिल्ली विधानसभा सुरक्षा उल्लंघन मामले में कोर्ट ने आरोपी सरबजीत सिंह की मानसिक स्थिति की जांच के लिए आईएचबीएएस को मेडिकल बोर्ड गठित करने का निर्देश दिया है। 

दिल्ली विधानसभा परिसर में कार लेकर घुसने वाला आरोपी सरबजीत सिंह ।

दिल्ली विधानसभा परिसर में कार लेकर घुसने वाला आरोपी सरबजीत सिंह ।


HighLights

  1. आरोपी सरबजीत सिंह की मानसिक स्थिति की जांच का आदेश।

  2. आईएचबीएएस को मेडिकल बोर्ड गठित करने का निर्देश दिया।

  3. बचाव पक्ष ने बाइपोलर डिसऑर्डर से पीड़ित होने का दावा किया।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा सुरक्षा उल्लंघन मामले में कोर्ट ने आरोपित सरबजीत सिंह की मानसिक स्थिति की जांच कराने के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन बिहेवियर एंड एलाइड साइंसेज (आइएचबीएएस) को मेडिकल बोर्ड गठित करने का निर्देश दिया है। अदालत ने यह आदेश बचाव पक्ष की उस अर्जी पर दिया, जिसमें दावा किया गया था कि आरोपित बाइपोलर डिसआर्डर से पीड़ित है और अपनी पैरवी करने की मानसिक स्थिति में नहीं है।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अंकुर जैन ने आइएचबीएएस के निदेशक को मानसिक स्वास्थ्य देखभाल अधिनियम के प्रविधानों के तहत विशेषज्ञों का मेडिकल बोर्ड गठित करने का निर्देश दिया। बोर्ड यह जांच करेगा कि क्या आरोपित मानसिक रुप से बीमार है और मुकदमे में अपना बचाव करने में सक्षम है या नहीं। अदालत ने जरूरत पड़ने पर आरोपित को आइएचबीएएस निदेशक के समक्ष पेश करने का भी निर्देश दिया।

सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि बचाव पक्ष की ओर से प्रस्तुत पुराने चिकित्सकीय दस्तावेज का जांच अधिकारी सत्यापन कर चुका है। वहीं अभियोजन पक्ष ने भी मेडिकल बोर्ड गठित किए जाने पर कोई आपत्ति नहीं जताई। अदालत ने आदेश की प्रति आइएचबीएएस निदेशक को भेजने और जांच अधिकारी को मेडिकल बोर्ड का गठन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 11 अगस्त को होगी।

क्या है पूरा मामला?

मामले के अनुसार, 37 वर्षीय सरबजीत सिंह पर आरोप है कि उसने छह अप्रैल 2026 को अपनी एसयूवी कार से दिल्ली विधानसभा परिसर के गेट नंबर-दो का बैरियर तोड़कर अंदर प्रवेश किया था, जिससे ड्यूटी पर तैनात एक सुरक्षाकर्मी घायल हो गया था।

पुलिस के अनुसार, उत्तर प्रदेश के पीलीभीत नंबर की एसयूवी दिल्ली विश्वविद्यालय की ओर से आई थी और तेज मोड़ लेकर सुरक्षा अवरोधकों को तोड़ते हुए परिसर में घुस गई थी। घटना के बाद आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।

यह भी पढ़ें- दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा चूक: आरोपी सरबजीत के भांजे की तलाश तेज, खालिस्तानी एंगल का भी पता लगा रही पुलिस

यह भी पढ़ें- भांजे को ढूंढने निकला था, फिर दिल्ली विधानसभा में क्यों तोड़ा बैरियर? पीलीभीत के सरबजीत की पूरी कहानी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।