विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा चूक: आरोपी सरबजीत के भांजे की तलाश तेज, खालिस्तानी एंगल का भी पता लगा रही पुलिस

Published: Wed, 08 Apr 2026 07:30 PM (GMT+05:30)

विधानसभा परिसर में कार से घुसने वाले सरबजीत सिंह के मोबाइल का पता नहीं चला है। पुलिस उसके लापता भांजे हरमन की तलाश तेज कर रही है, जिसकी अंतिम लोकेशन रोपड़, पंजाब में मिली थी। जांच में खालिस्तानी एंगल भी खंगाला जा रहा है। 

दिल्ली विधानसभा परिसर में कार लेकर घुसने वाला आरोपी सरबजीत सिंह ।

दिल्ली विधानसभा परिसर में कार लेकर घुसने वाला आरोपी सरबजीत सिंह ।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। विधानसभा परिसर में टाटा सियेरा कार से घुसने वाले आरोपित सरबजीत सिंह के मोबाइल फोन का अब तक पता नहीं लग पाया है। सरबजीत से पूछताछ व जांच से पुलिस को पता चला है कि छह अप्रैल को घटना वाले दिन कुरूक्षेत्र से दिल्ली लौटने के दौरान उसका मोबाइल कुरूक्षेत्र में कहीं गिर गया था। विधानसभा परिसर में घुसने के दौरान सरबजीत के पास कोई मोबाइल फोन नहीं था।

खुल सकते हैं कई राज

घटना के बाद पुलिस अब उसके मोबाइल को ढूंढने में जुटी हुई है। उधर एक अप्रैल से सरबजीत के भांजे हरमन के भी लापता होने से पुलिस को शक गहरा गया है। उसकी भी दिल्ली पुलिस ने तलाश तेज कर दी है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि हरमन से बरामद होने पर उससे पूछताछ में कई राज खुल सकते हैं।

Delhi Khabar - 2026-04-07T100316.603

लापता भांजे की तलाश पंजाब में तेज

हरमन सिंह, हरिनगर के बी ब्लाक में किराए के मकान में एक छात्र के रह रहा था। दोनों राजौरी गार्डन स्थित एक पालिटेक्निक कालेज में साथ-साथ पढ़ाई कर रहे थे। एक अप्रैल से दोनों लापता हैं।

उनके मोबाइल भी बंद आ रहे हैं।हरमन के लापता होने पर अगले दिन उसके स्वजन ने हरि नगर थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। वह बालिग है। उसके मोबाइल की अंतिम लोकेशन रोपड़, पंजाब में मिली है। इसलिए पुलिस टीम उसकी तलाश में रोपड़ भी गई है। भांजे के गायब होने पर सरबजीत ने पश्चिम जिला के किसी पुलिस अधिकारी से फोन पर कोई संपर्क नहीं किया था।

खालिस्तानी एंगल की जांच

सरबजीत को पूछताछ के लिए आठ दिन का पुलिस रिमांड पर लेने के पीछे पुलिस अधिकारी का कहना है कि विधानसभा परिसर में उसके घुसने के पीछे साजिश का पता लगाने के लिए लंबे समय के लिए रिमांड लिया गया है। इस दौरान उसे जांच के लिए यूपी के पीलीभीत, हरियाणा व पंजाब ले जा सकती है। पुलिस उसके खालिस्तानी एंगल के बारे में भी पता लगा रही है।

उससे उत्तरी जिला पुलिस की टीम के अलावा स्पेशल सेल व आईबी की टीम भी लगातार पूछताछ कर रही है। पूछताछ में वह जांच में सहयोग नहीं कर रहा है। बुधवार को सरबजीत के स्वास्थ्य की जांच के लिए पहले अरुणा आसिफ अली अस्पताल ले जाया गया वहां मानसिक रोग विभाग न होने पर उसे दिलशाद गार्डन स्थित ईहबास में भेज दिया गया। यह राजधानी का प्रमुख सरकारी मानसिक स्वास्थ्य और न्यूरोसाइंस संस्थान है।

यह भी पढ़ें- भांजे को ढूंढने निकला था, फिर दिल्ली विधानसभा में क्यों तोड़ा बैरियर? पीलीभीत के सरबजीत की पूरी कहानी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।