विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में सांसों का संकट, AQI पहुंचा 567 के पार, लोगों का हाल बेहाल

Published: Wed, 04 Nov 2026 05:49 AM (IST)

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण अपने चरम पर है, जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 567 के पार पहुंच गया ...और पढ़ें

एक्यूआई पहुंचा 567 के पार ( फोटो स्रोत : जागरण )

एक्यूआई पहुंचा 567 के पार ( फोटो स्रोत : जागरण )

HighLights

  1. दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 567 के पार पहुंचा।

  2. राजधानी में दमघोंटू हवा से लोगों को परेशानी हो रही।

  3. सरकारी प्रयासों के बावजूद प्रदूषण में सुधार नहीं दिख रहा।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का कहर अपने चरम पर पहुंच चुका है। आलम यह है कि अब दिल्लीवासी दमघोंटू हवा में सांस लेने को मजबूर हो चुके हैं।

उनके पास कोई विकल्प नहीं है। दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 567 पर पहुंच चुका है, जिसे बहुत ही खराब श्रेणी का माना जाता है। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली की यही स्थिति बनी हुई है। वायु गुणवत्ता में किसी भी प्रकार का सुधार दर्ज नहीं किया जा रहा है।

विभिन्न इलाकों का AQI

वहीं, अगर दिल्ली के विभिन्न इलाकों के एएक्यूआई की बात करें, तो अलीपुर का 619, बवाना का 361, रोहिणी का 433, सोनिया विहार का 425, मुंडका का 722, पंजाबी बाग का 490, झिलमिल इंडस्ट्री एरिया का 479 , मंदिर मार्ग का 418 दर्ज किया गया है। 

कुल मिलाकर, दिल्ली के अधिकांश इलाकों का एक्यूआई बहुत ही खराब श्रेणी में पहुंच चुका है, जिसकी वजह से यहां के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कोई सकारात्मक स्थिति नहीं

हालांकि, सरकार और प्रशासन की ओर से प्रदूषण पर अंकुश लगाने के मकसद से कई तरह के कदम उठाए जा चुके हैं, लेकिन धरातल पर इसके सकारात्मक नतीजे देखने को नहीं मिल रहे हैं और दूसरी तरफ हवा और ज्यादा दमघोंटू होती जा रही है।

नहीं सुधर रही दिल्ली की स्थिति

इससे पहले, मंगलवार को भी दिल्ली का एक्यूआई 350 दर्ज किया गया था। यह 267 दिनों में सबसे खराब था। साथ ही, यह भी आशंका जताई गई थी कि आने वाले दिनों में प्रदूषण और ज्यादा खतरनाक हो सकता है। हालांकि, दिल्ली में हवा की खराब गुणवत्ता को देखते हुए ग्रेप-2 लागू किया गया था।

इसके बावजूद भी स्थिति किसी भी सूरत में सकारात्मक नजर नहीं आ रही हैं। अब ऐसी स्थिति में आने वाले दिनों में दिल्ली के मौसम का मिजाज कैसा रहेगा, इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।

यह भी पढ़ें- दिल्ली वायु प्रदूषण पर CJI ने लगाई CAQM को फटकार, कहा- कार स्टेटस सिंबल, इसे रोक नहीं सकते, वकील ने दिया ये जवाब

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।