विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली के लोगों को प्रदूषण से राहत, AQI 300 से नीचे, जानिए अपने इलाके का हाल

Published: Fri, 20 Nov 2026 05:56 AM (IST)

दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) में लगातार सुधार देखा जा रहा है, जो अब 271 पर आ गया है, जिससे लोगों को प्रदूषण से बड़ी राहत मिली है।

दिल्ली के लोगों को प्रदूषण से राहत ( फोटो स्रोत : जागरण )

दिल्ली के लोगों को प्रदूषण से राहत ( फोटो स्रोत : जागरण )

HighLights

  1. दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 271 पर पहुंचा।

  2. प्रदूषण के उच्च स्तर से लोगों को मिली राहत।

  3. बच्चों, बुजुर्गों को विशेष स्वास्थ्य सावधानी बरतने की सलाह।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लोगों के लिए पिछले कुछ दिन काफी अच्छे जा रहे हैं। वजह यह है कि वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) का ग्राफ लगातार लुढ़क रहा है।

शुक्रवार को फिर से एक्यूआई में गिरावट देखने को मिली है। आज एक्यूआई 271 है, जिसे राजधानी के लोगों के लिए प्रदूषण के लिहाज से राहत के रूप में देखा जा रहा है।

लोगों को मिल रही राहत...

यह राहत ऐसे वक्त में देखने को मिल रही है, जब दिल्ली में पिछले दिनों से प्रदूषण का स्तर अपने चरम पर पहुंच चुका था। लेकिन, अब एक्यूआई में जिस तरह की गिरावट देखने को मिल रही है, वो यकीनन यहां के लोगों के लिए राहत का कारण बन रही है।

स्थान AQI श्रेणी
आनंद विहार 268 खराब
अशोक विहार 261 खराब
बवाना दिल्ली 294 बहुत खराब
चांदनी चौक दिल्ली 331 बहुत खराब
आईजीआई एयरपोर्ट 276 खराब
नोएडा सेक्टर-62 370 बहुत खराब
इंदिरापुरम गाजियाबाद 241 खराब
हापुड़ 129 मध्यम
गुरुग्राम सेक्टर-51 286 खराब

सर्दी की एंट्री होते ही प्रदूषण अपना रौद्र रूप दिखाने पर आमादा हो जाता है। ऐसे में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोगों को विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लेकिन, राहत की बात यह है कि पिछले कुछ दिनों से दिल्ली के लोगों को वायु गुणवत्ता में सुधार देखने को मिल रहा है।

प्रशासन की ओर से भी किए जा रहे कई प्रयास

उधर, प्रशासन की ओर से भी वायु गुणवत्ता में सुधार करने के लिए विभिन्न प्रकार के प्रयास किए जा रहे हैं, जिनका असर भी धरातल पर देखने को मिल रहा है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में ये प्रयास और तेज किए जाएंगे।

साथ ही, चिकित्सकों की ओर से भी सर्दी के मौसम में विशेष स्वास्थ्य सावधानी बरतने की अपील की जा रही है, ताकि लोगों को प्रदूषण की वजह से किसी भी प्रकार की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़े।

खासकर, बच्चों और बुजुर्गों से इस मौसम में विशेष रूप से स्वास्थ्य को लेकर जागरूक रहने की अपील की जा रही है, क्योंकि इस मौसम में सबसे ज्यादा खतरा इन्हीं लोगों को होता है। चिकित्सकों का यही कहना है कि मौसम चाहे जैसा भी रहे, उन्हें अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखन होगा।

इसके अलावा, दिल्ली में प्रदूषण से मिली राहत के बाद ग्रेप-3 की पाबंदियों को हटा लिया गया है। हालांकि, ग्रेप- 1 और ग्रेप- 2 के तहत प्रतिबंध प्रभावी रहेगा।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में प्रदूषण शुल्क वसूलने में AAP और BJP दोनों आगे, खर्च करने में पीछे; बेकार ही पड़े 1153 करोड़

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।