विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली के लोगों को मिली प्रदूषण से राहत, AQI 246, जानिए अपने इलाके का हाल?

Published: Mon, 23 Nov 2026 06:48 AM (IST)

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रदूषण से लोगों को लगातार राहत मिल रही है, सोमवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 246 दर्ज किया गया है। 

दिल्ली के लोगों को प्रदूषण से राहत ( फोटो स्रोत : जागरण)

दिल्ली के लोगों को प्रदूषण से राहत ( फोटो स्रोत : जागरण)

HighLights

  1. दिल्ली का AQI 246, प्रदूषण से मिली बड़ी राहत।

  2. रविवार के 300 से अधिक AQI से हुआ सुधार।

  3. सरकार के प्रयासों से प्रदूषण नियंत्रण में मदद मिल रही।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रदूषण से लोगों को लगातार राहत मिल रही है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) लगातार नीचे लुढक रहा है। आज यानी की सोमवार को एक्यूआई 246 है, जिसे राहत के रूप में देखा जा रहा है।

इससे पहले रविवार को एक्यूआई 300 से ऊपर दर्ज किया गया था, जिसे खराब श्रेणी में माना जाता है। लेकिन, आज फिर से लोगों को राहत मिली है।

लोगों को लगातार मिल रही राहत

हालांकि, रविवार को छोड़कर अन्य दिनों के एक्यूआई की बात करें, तो लोगों को लगातार राहत मिल रही है। पिछले कई दिनों से दिल्ली का एक्यूआई 300 से नीचे बना हुआ है।

स्थान AQI श्रेणी
आनंद विहार 237 खराब
अशोक विहार 239 खराब
बवाना दिल्ली 271 खराब
चांदनी चौक दिल्ली 271 खराब
आईजीआई एयरपोर्ट 217 खराब
नोएडा सेक्टर-62 313 बहुत खराब
इंदिरापुरम गाजियाबाद 216 खराब
हापुड़ 107 मध्यम
गुरुग्राम सेक्टर-51 213 खराब

वहीं, सरकार की ओर से भी प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए तरह के प्रयास किए जा रहे हैं, जिसके सकारात्मक नतीजे भी देखने को मिल रहे हैं। 

दिल्ली की इस दमघोंटू हवा की वजह से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोगों और बच्चों को विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

लोगों को दी गई कई सलाह

ऐसी स्थिति में चिकित्सको की ओर से लगातार ऐसे लोगों को यही सलाह दी जाती है कि वो विशेष सावधानी बरतें। बेवजह बाहर जाने से बचें और अगर जाना भी पड़ रहा है, तो मॉस्क लगाना नहीं भूले।

ऐसा करने से वे अपने स्वास्थ्य की देखभाल कर पाएंगे। अगर लोग लगातार इस दमघोंटू हवा में लापरवाही बरतते रहे, तो उन्हें आगे चलकर विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य संंबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। गौर करने वाली बात है कि प्रदूषण के लिहाज से दिल्ली हमेशा से ही एक संवेदनशील क्षेत्र रहा है। 

एक तरफ जहां हरियाणा और पंजाब के किसानों की ओर से पराली जलाने की वजह से दिल्ली में प्रदूषण बढ़ जाता है, तो वहीं दूसरी तरफ दिल्ली के अपने भी कई ऐसे कारण होते हैं, जिस वजह से यहां पर प्रदूषण का ग्राफ बढ़ जाता है। हालांकि, इन सब चीजों के बीच राहत की बात यह है कि एक्यूआई का ग्राफ लगातार गिर रहा है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली प्रदूषण के बीच काम करने को मजबूर गिग वर्कर्स, रोजी-रोटी के चक्कर में दांव पर लगा रहे सेहत

 

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।