विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली के लोग लें राहत की सांस, अब AQI 222, जरा जान लीजिए अपने इलाके का सूरतेहाल

Published: Thu, 26 Nov 2026 06:17 AM (IST)

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) गिरकर 222 हो गया है, जिससे लोगों को काफी राहत मिली है। प्रदूषण के स्तर में लगातार सुधार दर्ज किया जा रहा है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोगों को विशेष लाभ मिल रहा है।

दिल्ली में लोगों को प्रदूषण से मिली राहत ( फोटो स्रोत :  जागरण )

दिल्ली में लोगों को प्रदूषण से मिली राहत ( फोटो स्रोत : जागरण )

HighLights

  1. दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) गिरकर 222 हुआ।

  2. प्रदूषण में लगातार गिरावट से दिल्लीवासियों को मिली बड़ी राहत।

  3. प्रशासनिक प्रयासों के सकारात्मक परिणाम, प्रदूषण नियंत्रण में दिख रही सफलता।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) का ग्राफ एक बार फिर से लुढ़क गया है। इस बार एक्यूआई 222 है। जिससे यहां के लोगों को खासा राहत मिल रही है।

राहत की बात यह है कि पिछले कई दिनों से एक्यूआई का ग्राफ लगातार गिर रहा है। इससे पहले, लंबे समय तक दिल्ली के लोग प्रदुषित आबोहवा में सांस लेने को मजबूर थे। लेकिन, अब वायु गुणवत्ता में लगातार सुधार दर्ज किया जा रहा है।

लोगों को मिलेगी राहत..

दिल्ली का बढ़ता प्रदूषण हमेशा से ही चर्चा में रहा है। इस वजह से बच्चे, बुजुर्गों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोगों को विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लेकिन, अब पिछले कुछ दिनों से जिस तरह से लगातार एक्यूआई में गिरावट दर्ज की जा रही है, उससे स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे लोगों को जरूर राहत मिलेगी।

इसके इतर, प्रशासन की ओर से भी प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए कई तरह के प्रयास किए जा रहे हैं और ध्यान देने वाली बात है कि इन प्रयासों के नतीजे भी धरातल पर देखने को मिल रहे हैं।

प्रदूषण रोकने का पूरा खाका तैयार

हालांकि, यह प्रयास आगे भी जारी रहेंगे। इसका बाकायदा खाका तैयार किया गया है, जिसके अनुरूप यह सबकुछ किया जा रहा है।

दिल्ली में प्रदूषण होने के कई कारण हैं। खासकर पंजाब और हरियाणा के किसानों की ओर से पराली जलाना और इसके अलावा दिल्ली के भी अपने कई कारण है, जिस वजह से यहां का वातावरण प्रदूषित हो रहा है। लोगों का सांस लेना तक मुश्किल हो जाता है।

खासकर सर्दी के मौसम में स्थिति और ज्यादा बिगड़ जाती है। इन्हीं सब स्थिति को देखते हुए हालात ज्यादा ना बिगड़े। शासन की ओर से इसकी कार्ययोजना तैयार की जाती है और उसी रे अनुरूप सभी कदम उठाए जाते हैं, ताकि किसी को भी कोई समस्या नहीं हो।

यह भी पढ़ें- हरियाणा में दूध की मांग बरकरार, लेकिन पशुपालन से क्यों टूट रहा मोह? 28 साल में फतेहाबाद में कम हुईं 1.56 लाख गाय-भैंस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।