विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली के लोगों को मिली प्रदूषण से राहत, AQI लुढ़ककर पहुंचा 300 से नीचे

Published: Tue, 17 Nov 2026 06:08 AM (GMT+05:30)Updated: Tue, 17 Nov 2026 06:51 AM (GMT+05:30)

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 300 से नीचे 222 पर आ गया है, जिससे लोगों को प्रदूषण ...और पढ़ें

दिल्ली का एक्यूआई 300 से नीचे ( एआई जेनरेटेड इमेज)

दिल्ली का एक्यूआई 300 से नीचे ( एआई जेनरेटेड इमेज)

HighLights

  1. दिल्ली का AQI 222 पर आया, 'खराब' श्रेणी में।

  2. पिछले दिनों 400 पार था, अब मिली बड़ी राहत।

  3. मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों में बारिश की संभावना जताई।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) लगातार लुढ़कता जा रहा है। आज यह 300 के नीचे यानी की 222 पर गया है, जिसे खराब (Poor) श्रेणी का माना जाता है।

दिल्ली एनसीआर से सटे इलाकों में भी एक्यूआई 300 के नीचे ही रहा। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली का एक्यूआई 400 के पार था। इस वजह से लोग प्रदूषित आबोहवा में सांस लेने को मजबूर थे।

लोगों को मिली राहत

खासकर स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोगों को विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। यहां तक बुजुर्ग और बच्चे भी घर से बाहर निकलने से गुरेज कर रहे थे।

ऐसे में अगर आज यानी की मंगलवार को एक्यूआई 222 है , तो इसे निश्चित तौर पर दिल्ली के लोगों के लिए राहत के रूप में देखा जाना चाहिए। ,

स्थान AQI श्रेणी
आनंद विहार 222 खराब
अशोक विहार 235 खराब
बवाना दिल्ली 290 खराब
चांदनी चौक दिल्ली 326 बहुत खराब
आईजीआई एयरपोर्ट 242 खराब
जेएनयू 315 बहुत खराब

वहीं, मौसम विभाग की ओर से अगले पांच दिनों में बारिश की संभावना जताई गई है। जाहिर सी बात है कि अगर दिल्ली में झमाझम बारिश होती है, तो इससे लोगों को प्रदूषण से बड़े पैमाने पर राहत मिलेगी।

लोगों को हो रही कई समस्याएं

शासन प्रशासन की ओर से भी लोगों को प्रदूषण से राहत दिलाने के लिए लगातार कई तरह के प्रयास भी किए जा रहे हैं और अब इन प्रयासों का असर धरातल पर भी देखने को मिल रहा है।

इससे पहले सोमवार को भी दिल्ली का एक्यूआई 300 के नीचे आ गया था और एनसीआर के अन्य इलाकों में भी एक्यूआई 300 के नीचे आ गया था।

पिछले पांच दिनों से दिल्ली की वायु गुणवत्ता खराब बनी हुई है। राजधानी का प्रदूषण स्तर लगातार बढ़ रहा है। इससे लोगों को कई तरह की समस्याएं हो रही हैं।

यह भी पढ़ें- दिल्ली से भी ज्यादा जहरीली हुई मुरादाबाद की हवा, दो दिन घने कोहरे का अलर्ट

 

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।