विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली से भी ज्यादा जहरीली हुई मुरादाबाद की हवा, दो दिन घने कोहरे का अलर्ट

Published: Mon, 16 Nov 2026 10:00 AM (IST)

मुरादाबाद की हवा दिल्ली से भी ज्यादा प्रदूषित हो गई है, जहां रविवार को एक्यूआई 314 दर्ज किया गया जबकि ...और पढ़ें

रविवार की रात कोहरे में पीलीकोठी से वाहनों की लाइट जलाकर गुजरते मोटरसाइकिल सवार।जागरण

रविवार की रात कोहरे में पीलीकोठी से वाहनों की लाइट जलाकर गुजरते मोटरसाइकिल सवार।जागरण

HighLights

  1. मुरादाबाद का एक्यूआई दिल्ली से 44 अंक अधिक।

  2. हल्की बारिश के बावजूद हवा 'बेहद खराब' श्रेणी में।

  3. अगले दो दिन घने कोहरे की चेतावनी, तापमान गिरेगा।

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई, मौसम में ठंडक भी महसूस हुई, लेकिन शहर की हवा से प्रदूषण का जहर कम नहीं हुआ। रविवार शाम छह बजे के आसपास मुरादाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 314 दर्ज किया गया, जबकि दिल्ली का एक्यूआइ 270 रहा। यानी मुरादाबाद की हवा दिल्ली से 44 अंक ज्यादा प्रदूषित रही। हालांकि, दोपहर में 334 तक पहुंचा एक्यूआई शाम को कुछ कम हुआ, लेकिन हवा की गुणवत्ता अब भी बेहद खराब श्रेणी में बनी हुई है।

शहर के छह निगरानी केंद्रों में चार पर एक्यूआई 300 के पार रहा। कांशीराम नगर में 319 और जिगर कॉलोनी में भी 319 एक्यूआइ दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार और मंगलवार को घने कोहरे की चेतावनी है। इसके बाद भी सुबह के समय धुंध या कुहासा छाने का अनुमान है। अगले सात दिनों में न्यूनतम तापमान 19.8 से गिरकर 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। ऐसे में प्रदूषण के साथ बदलते मौसम की दोहरी चुनौती लोगों की सेहत और रोजमर्रा की आवाजाही पर असर डाल सकती है।

प्रदूषित शहर: शहर एक्यूआई

  • गजरौला 322
  • मुरादाबाद 314
  • बिलेपाड़ा 321
  • दिल्ली 270
  • नोएडा 250

चार केंद्रों पर 300 पार प्रदूषण

  • बुद्धि विहार 342
  • ईको हर्बल पार्क 313
  • रोजगार कार्यालय 299
  • जिगर कॉलोनी 319
  • कांशीराम नगर 319
  • ट्रांसपोर्ट नगर 290

दिल्ली से 44 अंक ज्यादा प्रदूषित मुरादाबाद

  1. मुरादाबाद: 314
  2. दिल्ली: 270

सुबह 0.4 मिलीमीटर बारिश

रविवार सुबह 8:30 बजे तक पिछले 24 घंटे में 0.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.7 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। अगले सात दिनों में न्यूनतम तापमान 19.8 से गिरकर 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

दो दिन घना कोहरा, फिर सुबह धुंध: तारीख न्यूनतम अधिकतम डिग्री तापमान, मौसम

16 नवंबर 18 27 घना कोहरा
17 नवंबर 16 26 घना कोहरा
18 नवंबर 16 26 सुबह धुंध
19 नवंबर 16 26 सुबह धुंध
20 नवंबर 16 26 सुबह धुंध
21 नवंबर 15 26 सुबह धुंध

प्रदूषित हवा से सेहत को हो सकता नुकसान

  1. लंबे समय तक बेहद खराब हवा में रहने से सांस संबंधी बीमारी का खतरा बढ़ सकता है।
  2. दमा और फेफड़ों के मरीज सुबह-शाम अनावश्यक बाहर निकलने से बचें।
  3. आंखों में जलन और गले में खराश हो सकती है।
  4. जरूरी होने पर डॉक्टर की सलाह के अनुसार मास्क का इस्तेमाल करें।
  5. बच्चों और बुजुर्गों को प्रदूषित वातावरण में अधिक देर रहने से बचाएं।
  6. सांस लेने में परेशानी या लगातार खांसी होने पर चिकित्सक से परामर्श लें।

पटाखों के धुएं और थमी हवा से बढ़ा प्रदूषण

प्रदूषण अधिकारी देव कुमार के अनुसार दीपावली पर चलाए गए पटाखों से निकला धुआं और धूल के कण वातावरण में मौजूद हैं। इन दिनों हवा की रफ्तार कम है और पर्याप्त धूप भी नहीं निकल रही है। इससे वातावरण में जमा धूल और धुएं के कण छट नहीं पा रहे हैं। कुहासे के साथ मिलकर प्रदूषण की स्थिति और गंभीर हो रही है। जैसे ही हवा चलने लगेगी और तेज धूप निकलेगी यह प्रदूषक कण छट जाएंगे और एक्यूआइ सामान्य हो जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।