विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली के लोगों को मिली प्रदूषण से थोड़ी राहत, AQI 300 के नीचे, जानिए अपने इलाके का हाल

Published: Wed, 18 Nov 2026 06:52 AM (IST)

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 300 से नीचे दर्ज किया गया, जिससे लोगों को प्रदूषण ...और पढ़ें

दिल्ली के लोगों को प्रदूषण से राहत ( फोटो स्रोत : जागरण)

दिल्ली के लोगों को प्रदूषण से राहत ( फोटो स्रोत : जागरण)

HighLights

  1. दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 से नीचे दर्ज।

  2. प्रदूषण से लोगों को मिली थोड़ी राहत, ग्रेप 3 हटा।

  3. बच्चे, बुजुर्गों को सावधानी बरतने और मास्क लगाने की सलाह।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 300 से नीचे दर्ज किया गया है। इससे लोगों को प्रदूषण की मार से थोड़ी राहत मिली है।

इससे पहले मंगलवार को भी दिल्ली का एक्यूआई 300 से नीचे दर्ज किया गया था। खास बात यह है कि राजधानी के कई इलाकों में आज एक्यूआई 300 से नीचे दर्ज किया गया है।

लोग ले रहे राहत की सांस

पिछले कई दिनों से लोग प्रदूषण के कहर से त्रस्त थे। ऐसे में एक्यूआई में दिख रही गिरावट को एक राहत के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। लोग इस बात को लेकर राहत की सांस लेते हुए नजर आ रहे हैं कि प्रदूषण के स्तर में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। अब उन्हें दमघोंटू हवा में सांस नहीं लेना होगा।

स्थान AQI श्रेणी
आनंद विहार 207 खराब
अशोक विहार 224 खराब
बवाना दिल्ली 247 खराब
चांदनी चौक दिल्ली 292 बहुत खराब
आईजीआई एयरपोर्ट 194 मध्यम
नोएडा सेक्टर-62 295 बहुत खराब
इंदिरापुरम गाजियाबाद 207 खराब
हापुड़ 114 मध्यम
गुरुग्राम सेक्टर-51 267 खराब

खासकर बच्चे, बुजुर्ग और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोग चैन की सांस लेते हुए नजर आ रहे हैं कि अब राजधानी की वायु गुणवत्ता में सुधार दर्ज किया जा रहा है। इसके अलावा, प्रशासन की ओर से भी हवा की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं, जिसके सकारात्मक नतीजे भी देखने को मिल रहे हैं।

हटी ग्रेप-3 की पाबंदियां

उधर, दिल्ली में प्रदूषण से राहत मिलने के बाद ग्रेप-3 के तहत लगी पाबंदियों को हटा दिया गया है। हालांकि, ग्रेप-1 और ग्रेप-2 के तहत प्रतिबंध रहेगी, ताकि प्रदूषण से स्थिति आने वाले दिनों में ज्यादा ना बिगड़ जाए। छह नवंबर को ग्रेप-3 को लागू किया गया था।

इसके अलावा, बेशक प्रदूषण से लोगों को राहत मिल रही हो, लेकिन उन्हें यही सुझाव दिया जा रहा है कि वो सावधानी बरतने में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं करें। बाहर जाते समय में मास्क जरूर लगाएं। वहीं, बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं भी विशेष रूप से अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

यह भी पढ़ें- प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए एअर इंडिया और एयरबस की बड़ी पहल, देश में शुरू होगा पहला कॉरपोरेट SAF कार्यक्रम

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।