विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली के लोगों को प्रदूषण से राहत, AQI 228, जानिए अपने इलाके का हाल

Published: Wed, 25 Nov 2026 07:00 AM (GMT+05:30)

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 228 पर आने से लोगों को प्रदूषण से राहत मिली है। पिछले कई दिनों से AQI 300 से नीचे बना हुआ है, जो स्वास्थ्य के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान कर रहा है।

दिल्ली में प्रदूषण से लोगों को मिली राहत ( फोटो स्रोत : जागरण)

दिल्ली में प्रदूषण से लोगों को मिली राहत ( फोटो स्रोत : जागरण)

HighLights

  1. दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 228 पर पहुंचा, मिली राहत।

  2. पिछले कई दिनों से AQI 300 के नीचे, स्वास्थ्य के लिए बेहतर।

  3. प्रदूषण कम करने के सरकारी प्रयासों के दिख रहे सकारात्मक नतीजे।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लोगों को प्रदूषण से राहत मिली है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) की बात करे, तो यह 228 पर आ गया है। राहत की बात यह है कि पिछले कई दिनों से दिल्ली का एक्यूआई 300 से नीचे है, जिसे राहत के रूप में देखा जा रहा है।

बच्चे, बुजुर्ग और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोगों के लिए यह वातावरण अनुकूल बना हुआ है, जहां एक्यूआई का आंकड़ा 300 के नीचे है। उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में इसका ग्राफ और नीचे गिर सकता है।

प्रशासन की ओर से किए जा रहे कई प्रयास

उधर, सरकार की ओर से दिल्ली में प्रदूषण को कम करने के लिए भी कई तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। राहत की बात यह है कि इन प्रयासों के सकारात्मक नतीजे भी देखने को मिल रहे हैं। यह उसी का नतीजा है कि आज दिल्ली का एक्यूआई इस स्तर पर आ चुका है।

स्थान AQI श्रेणी
आनंद विहार 327 बहुत खराब
अशोक विहार 224 खराब
बवाना दिल्ली 264 खराब
चांदनी चौक दिल्ली 274 खराब
आईजीआई एयरपोर्ट 190 मध्यम
नोएडा सेक्टर-62 345 बहुत खराब
इंदिरापुरम गाजियाबाद 174 मध्यम
हापुड़ 109 मध्यम
गुरुग्राम सेक्टर-51 282 खराब

आमतौर पर सर्दीे के मौसम में एक्यूआई का ग्राफ हमेशा से उठा ही रहता है। जिससे लोगों को कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन, इस बार तस्वीर बिल्कुल अलग नजर आ रही है।

इन कारणों से बढ़ रहा प्रदूषण

वहीं, अगर दिल्ली में प्रदूषण की बात करें, तो इसके पीछे कई कारण हैं। इस वजह से आज दिल्ली के वातावरण की इस तरह की स्थिति बनी हुई है। सबसे बड़ा कारण पंजाब और हरियाणा के किसानों की ओर से पराली जलाना है।

हालांकि, लंबे समय से इन दोनों राज्यों के किसानों को पराली जलाने से रोकने की कोशिश की जा रही है। इसकी जगह पर कोई दूसरा विकल्प तैयार किया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में प्रदूषण फैलाने वाले औद्योगिक इकाइयों पर गिरी गाज, अब तक छह सील

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।