दिल्ली में सांसों का संकट, वायु गुणवत्ता में नहीं कोई सुधार, AQI 400 पार
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण का संकट गहराया हुआ है, जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 400 के पार पहुंच ...और पढ़ें

दिल्ली में सांसों का संकट ( एआई जेनरेटेड इमेज)
HighLights
दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 के पार पहुंचा।
राजधानी की हवा अभी भी बेहद जहरीली बनी हुई है।
दीपावली के बाद प्रदूषण में कोई सुधार नहीं दिख रहा।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लोगों को प्रदूषण से राहत मिलता हुआ नजर नहीं आ रहा है। राजधानी की हवा अभी-भी जहरीली बनी हुई है।
राहत की गुंजाइश अभी-भी नजर नहीं आ रही है। वायु गुणवत्ता सूचकांक की बात करें, तो यह 400 के आंकड़े को भी पार कर चुकी है, जिसे बहुत ही खतरनाक श्रेणी का माना जाता है। इस वजह से लोग जहरीले वातावरण में सांस लेने को मजबूर हैं।
जहरीले वातावरण में सांस लेने को मजबूर लोग
हालांकि, सरकार की ओर से प्रदूषण को कम करने और वायु गुणवत्ता को सुधारने की दिशा में कई तरह के दावे और वादे किए जा रहे हैं। लेकिन, इन दावों और वादों का हकीकत से कोई नाता नजर नहीं आ रहा है। इसी वजह से लोग जहरीले वातावरण में सांस लेने को मजबूर हो रहे हैं।
वहीं, अगर दिल्ली के विभिन्न इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक की बात करें, तो जहांगीरपुरी में एक्यूआई 278, बुराड़ी 405, लोनी गाजियाबाद 250, पंजाबी बाग 261, नॉर्थ कैंपस 376, विवेक विहार 291, नोएडा सेक्टर 62 351 के करीब एक्यूआई पहुंच चुका है।
वायु गुणवत्ता में कोई सुधार नहीं
कुल मिलाकर, दिल्ली के विभिन्न इलाकों में वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में है। ऐसी स्थिति में दिल्ली के लोगों को स्वस्थ्य वातावरण मिलने की संभावना नजर नहीं आ रहा है।
उधर, कल यानी की मंगलवार को भी वायु गुणवत्ता में किसी भी प्रकार का सुधार देखने को नहीं मिला था। बुधवार को एक्यूआई ने 400 के आंकड़े को पार कर लिया था, जिसे बहुत ही खतरनाक श्रेणी का माना जाता है।
बता दें कि दीपावली पर लोगों ने जमकर पटाखे फोड़े, जिसने दिल्ली के वातावरण को काफी प्रदूषित किया है। इसी वजह से आज लोग एक दमघोंटू हवा में सांस लेने को मजबूर है।
वहीं, दीवाली पर भी औसर एक्यूआई 376 दर्ज किया गया था। इसके बाद सोमवार को भी ऐसी ही स्थिति बनी रही।
यह भी पढ़ें- दिल्ली की हवा में घुला जहर: दीवाली के अगले दिन 80 फीसदी प्रदूषण पटाखों से, आज भी 'बेहद खराब' वायु गुणवत्ता
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।