विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

450 पन्ने, 57 गवाह और खौफनाक साजिश... आस्था कुंज गैंगरेप मामले की चार्जशीट में हुए बड़े खुलासे

By dhananjai mishraEdited By: Kapil Kumar
Published: Sat, 14 Nov 2026 10:46 AM (GMT+05:30)Updated: Sat, 14 Nov 2026 10:53 AM (GMT+05:30)

दक्षिणी दिल्ली के आस्था कुंज पार्क में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म मामले में दिल्ली पुलिस ने साकेत कोर्ट ...और पढ़ें

दिल्ली आस्था कुंज गैंगरेप मामला। जागरण

दिल्ली आस्था कुंज गैंगरेप मामला। जागरण

HighLights

  1. दक्षिणी दिल्ली के आस्था कुंज पार्क में सामूहिक दुष्कर्म।

  2. पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया।

  3. आरोपियों ने पुलिसकर्मी बनकर वारदात को अंजाम दिया।

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के आस्था कुंज पार्क में 17 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपितों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर उसे और उसके दोस्त को डराया था। तीनों आरोपियों ने पहले किशोरी के दोस्त को पकड़कर थप्पड़ मारे और कहा कि यहां आना मना है।

इसके बाद दोनों के मोबाइल फोन छीन लिए। फिर किशोरी को चाकू दिखाकर पार्क के सुनसान हिस्से में ले गए। मामले में दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को साकेत कोर्ट में आरोपपत्र दाखिल कर दिया। 400 से अधिक पन्नों के आरोपपत्र में किशोरी के बयान के आधार पर वारदात से पहले और उसके दौरान आरोपियों की भूमिका का विस्तार से उल्लेख किया गया है।

पुलिस ने आरोपपत्र में 55 से अधिक गवाहों के बयान शामिल किए हैं। इनमें किशोरी और उसका दोस्त भी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपितों की मोबाइल फोन लोकेशन, काल डिटेल रिकॉर्ड और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी जांच का अहम हिस्सा बनाया है। घटनास्थल से जुटाए गए जैविक साक्ष्यों का भी आरोपपत्र में उल्लेख किया गया है।

जन्मदिन पर मंदिर दर्शन के बाद पहुंची थी पार्क

आरोपपत्र के मुताबिक, घटना वाले दिन किशोरी का जन्मदिन था। वह अपने दोस्त के साथ शाम करीब 5:45 बजे कालकाजी मंदिर पहुंची थी। दोनों ने वहां दर्शन किए, जो शाम सात बजे तक चले। इसके बाद उन्होंने बाहर से चिप्स और पानी की बोतल खरीदी और आस्था कुंज पार्क पहुंच गए।

किशोरी ने अपने बयान में बताया कि दोनों कुछ देर पार्क में बैठने के लिए बेंच पर पहुंचे थे। इसी दौरान तीनों आरोपी पीछे से आए और उसके दोस्त को पकड़कर पीटने लगे। उन्होंने खुद को पुलिसकर्मी बताया और कहा कि यहां आना मना है।

पिस्टल दिखाकर डराया

किशोरी के बयान के मुताबिक, आरोपियों ने दोनों के मोबाइल फोन अपने पास रख लिए। इसके बाद दो आरोपियों ने उसे पास की झाड़ियों की ओर जाने को कहा। किशोरी ने बताया कि वह काफी डर गई थी और उसने आरोपियों से अपनी मां से बात कराने की गुहार लगाई। इसी दौरान आसिफ ने अपनी कमर से काली पिस्टल निकालकर उसे दिखाई और फिर वापस रख ली। इसके बाद आरोपी चाकू निकालकर उसे पार्क के अंधेरे हिस्से की ओर ले गए।

आरोपपत्र में कहा गए है कि आरोपी आसिफ ने दूसरे आरोपी को निगरानी करने के लिए कहा और किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने किशोरी की गर्दन पर चाकू लगाकर उसे धमकाया। बाद में अन्य आरोपियों ने भी चाकू से धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस ने आसिफ, हेमंत और मुकेश के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 70(2) (सामूहिक दुष्कर्म), 61(2) (आपराधिक साजिश), 115(2) (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 351(3) (आपराधिक धमकी) और पोक्सो अधिनियम की धारा 6/17 के तहत आरोपपत्र दाखिल किया है।

यह भी पढ़ें- आस्था कुंज पार्क केस: 500 से अधिक पन्नों की चार्जशीट तैयार, 60 गवाह और फोरेंसिक सबूत शामिल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।