विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आस्था कुंज पार्क केस: 500 से अधिक पन्नों की चार्जशीट तैयार, 60 गवाह और फोरेंसिक सबूत शामिल

By GouriEdited By: Kapil Kumar
Published: Sat, 07 Nov 2026 11:57 AM (IST)

दिल्ली के कालकाजी स्थित आस्था कुंज पार्क सामूहिक दुष्कर्म मामले में दिल्ली पुलिस अगले सप्ताह आरोपपत्र दाखिल करेगी। 500 से ...और पढ़ें

आस्था कुंज पार्क केस। AI जनरेटेड इमेज

आस्था कुंज पार्क केस। AI जनरेटेड इमेज

HighLights

  1. पुलिस अगले सप्ताह दाखिल करेगी 500 पन्नों का आरोपपत्र।

  2. आरोपपत्र में 60 गवाहों के बयान और फोरेंसिक साक्ष्य शामिल।

  3. प्रभावी पैरवी के लिए विशेष लोक अभियोजक नियुक्त किया गया।

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के कालकाजी स्थित आस्था कुंज पार्क में 17 वर्षीय किशोरी के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दिल्ली पुलिस अगले सप्ताह आरोपपत्र दाखिल कर सकती है। 500 से अधिक पन्नों के आरोपपत्र में करीब 60 गवाहों के बयान और फोरेंसिक साक्ष्य शामिल होंगे।

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य जुटाने के लिए समय के साथ दर्ज सीसीटीवी फुटेज, फोरेंसिक जांच और पहचान परेड को आधार बनाया है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, आरोपपत्र के मुख्य हिस्से में करीब 75 पन्ने होंगे। इसमें पीड़िता और उसके पुरुष मित्र समेत लगभग 60 गवाहों के बयान दर्ज किए गए हैं। वहीं, फोरेंसिक जांच रिपोर्ट समेत करीब 50 महत्वपूर्ण दस्तावेज भी आरोपपत्र का हिस्सा होंगे।

इस मामले की जांच पर दिल्ली पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी लगातार नजर बनाए हुए हैं। आरोपियों के खिलाफ प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने के लिए विशेष लोक अभियोजक भी नियुक्त किया गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।