विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में खेलते-खेलते लापता हुई 3 साल की बच्ची, 5 घंटे बाद झाड़ियों में मिली; पुलिस ने खंगाले CCTV फुटेज

Published: Sat, 31 Oct 2026 10:17 AM (GMT+05:30)

दिल्ली के भारत नगर थाना क्षेत्र में खेलते समय लापता हुई तीन साल की बच्ची को पुलिस ने पांच घंटे ...और पढ़ें

पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद बच्ची को सुरक्षित बरामद कर परिवार से मिलवा दिया। एआई इमेज

पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद बच्ची को सुरक्षित बरामद कर परिवार से मिलवा दिया। एआई इमेज

HighLights

  1. तीन साल की बच्ची खेलते हुए लापता हुई।

  2. पांच घंटे बाद रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियों में मिली।

  3. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से बच्ची को खोजा।

राजीव रंजन, बाहरी दिल्ली। उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस ने भारत नगर थाना क्षेत्र में सतर्कता दिखाते हुए तीन साल की बच्ची को पांच घंटे से अधिक समय बाद सकुशल बचा लिया।

बच्ची खेलते समय रास्ता भटककर रेलवे ट्रैक के दूसरी ओर पहुंच गई थी और वहां झाड़ियों में फंस गई। बच्ची के सुबह से लापता होने पर स्वजन परेशान थे।

पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद बच्ची को सुरक्षित बरामद कर परिवार से मिलवा दिया।

लापता होने की सूचना पुलिस को दी

पुलिस के अनुसार, बच्ची कबीर नगर स्थित जेजे क्लस्टर की रहने वाली है। वह अपने दोस्तों के साथ खेलते समय घर से दूर निकल गई थी। इस दौरान वह रेलवे ट्रैक पार कर दूसरी ओर पहुंच गई। वहां दुर्गम रास्ते और भारी बारिश के कारण वह वापस घर नहीं लौट सकी। बच्ची की मां ने सुबह से उसके लापता होने की सूचना पुलिस को दी थी।

सीसीटीवी फुटेज से मिली मदद

सूचना मिलते ही पीपी संगम पार्क में तैनात एसआई नवीन और हेड कांस्टेबल मनीष ने चौकी प्रभारी एसआइ राजेश पिलानिया की देखरेख में तलाश अभियान शुरू किया।

पुलिस टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का व्यवस्थित तरीके से विश्लेषण किया। तलाश के दौरान पुलिस टीम को बच्ची की संभावित आवाजाही के बारे में जानकारी मिली।

तब जाकर घरवालों ने ली राहत की सांस

इसके बाद रेलवे ट्रैक के दूसरी ओर झाड़ियों में फंसी बच्ची को खोज निकाला गया। वह पांच घंटे से अधिक समय से वहां मौजूद थी।

पुलिसकर्मियों ने उसे सुरक्षित बाहर निकाला और स्वजन के हवाले कर दिया। बच्ची के सकुशल मिलने पर माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों ने राहत की सांस ली।

यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में भूतों का मेला, कहीं खूनी ड्रिंक्स तो कहीं कब्रिस्तान जैसे डेजर्ट; जानें कहां क्या खास

यह भी पढ़ें- दिल्ली में एक नवंबर को कांग्रेस की महारैली, क्या फिर ठप होगा बाजारों का कारोबार? व्यापारियों ने जताई चिंता

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।