दिल्ली सरकार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 34 IAS-दानिक्स अफसरों का ट्रांसफर; स्वास्थ्य सचिव भी बदले गए
दिल्ली सरकार ने 34 आईएएस और दानिक्स अधिकारियों का तबादला किया है, जिसमें स्वास्थ्य सचिव रूपेश कुमार ठाकुर और एमसीडी ...और पढ़ें

दिल्ली सरकार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल। फोटो: सांकेतिक
HighLights
दिल्ली सरकार ने 34 आईएएस और दानिक्स अधिकारियों का तबादला किया
स्वास्थ्य सचिव रूपेश ठाकुर को डूसिब सीईओ बनाया गया
एमसीडी अतिरिक्त आयुक्त सत्येंद्र दुश्रावत उच्च शिक्षा विभाग में
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 34 IAS और दानिक्स अधिकारियों के तबादले किए हैं।
इनमें स्वास्थ्य सचिव रूपेश कुमार ठाकुर और एमसीडी के अतिरिक्त आयुक्त सत्येंद्र सिंह दुश्रावत समेत कुछ ऐसे अधिकारी भी शामिल हैं, जो हाल में अलग-अलग मामलों को लेकर चर्चा में रहे थे।
रूपेश ठाकुर और सत्येंद्र सिंह दुश्रावत की बदली जिम्मेदारी
स्वास्थ्य सचिव रूपेश कुमार ठाकुर को डूसिब का सीईओ बनाया गया है। उन्हें स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह की ओर से दवा खरीद घोटाले को लेकर कारण बताओ नोटिस दिए जाने के बाद तबादला किया गया है।
वहीं, एमसीडी के अतिरिक्त आयुक्त सत्येंद्र सिंह दुश्रावत को उच्च शिक्षा विभाग में निदेशक बनाया गया है। हाल ही में सीबीआइ ने विज्ञापन विभाग के एमसीडी कर्मचारी को गिरफ्तार किया था।
बिपुल पाठक को कई विभागों का अतिरिक्त प्रभार
1992 बैच के बिपुल पाठक को सामाजिक कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर बनाए रखते हुए डीएचएफसी, डीएसएफडीसी, एससी/एसटी/ओबीसी, डब्ल्यूसीडी और वित्तीय आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
प्रशांत गोयल को अतिरिक्त मुख्य सचिव (बिजली) बनाया गया है। उन्हें डीएफसी और डीएसएससी के सीएमडी के साथ एआर तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
नवीन कुमार चौधरी को अतिरिक्त मुख्य सचिव (सामान्य प्रशासन विभाग) बनाया गया है। वहीं दिलराज कौर शिक्षा विभाग की प्रधान सचिव बनी रहेंगी, लेकिन डीसीएचएफसी और डीएसएफडीसी का प्रभार उनसे ले लिया गया है।
निहारिका राय पर्यटन का प्रभार छोड़ेंगी
निहारिका राय परिवहन विभाग की सचिव-सह-आयुक्त बनी रहेंगी, जबकि पर्यटन विभाग का प्रभार छोड़ेंगी।
संजय कुमार को डीएसआईआईडीसी का एमडी और आईटी व योजना विभाग का अतिरिक्त सचिव बनाया गया है। के. महेश को कला, संस्कृति एवं भाषा विभाग का सचिव बनाया गया है।
दानिक्स अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी
दानिक्स अधिकारियों में अजय कुमार गुप्ता को खाद्य आयुक्त के साथ डीटीएल, आइपीजीसीएल/पीपीसीएल और डीपीसीएल के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
मेकला चैतन्य प्रसाद को विशेष सचिव (स्वास्थ्य) के साथ पीडब्ल्यूडी का अतिरिक्त प्रभार मिला है। प्रसन्न रामास्वामी जी को एमसीडी का अतिरिक्त आयुक्त बनाया गया है।
वहीं, हरमिंदर सिंह को उपराज्यपाल के अतिरिक्त निजी सचिव के पद से एनडीएमसी का निदेशक बनाया गया है। दीपक पुंडीर को एनडीएमसी निदेशक और हरशित जैन को मुख्यमंत्री कार्यालय का संयुक्त सचिव बनाया गया है।
मोहन कुमार को एडीएम (पूर्वी दिल्ली) के साथ एडीएम (उत्तर-पूर्व) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
कई अधिकारियों को तत्काल नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश
आदेश में कई अधिकारियों को वर्तमान कार्यभार से मुक्त करने के साथ नए पदों पर तत्काल योगदान देने के निर्देश भी दिए गए हैं। तबादलों के साथ विभिन्न विभागों के अतिरिक्त प्रभार में भी बदलाव किया गया है।
