विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली के कृष्णानगर में कारोबारी से 30 लाख की लूट, 8 घंटे में दो नाबालिग समेत चार पकड़े; 19 लाख बरामद

Published: Sat, 12 Sep 2026 03:49 PM (IST)

दिल्ली के कृष्णानगर में कारोबारी से 30 लाख रुपये की लूट के मामले में शाहदरा जिला पुलिस ने आठ घंटे के भीतर दो नाबालिग समेत चार लोगों को पकड़ा है।

आरोपितों के कब्जे से लूट की रकम में से करीब 19.05 लाख रुपये, चोरी की स्कूटी, एक देशी पिस्तौल और लूट की रकम से खरीदे गए तीन नए आईफोन बरामद किए गए।

आरोपितों के कब्जे से लूट की रकम में से करीब 19.05 लाख रुपये, चोरी की स्कूटी, एक देशी पिस्तौल और लूट की रकम से खरीदे गए तीन नए आईफोन बरामद किए गए।

HighLights

  1. कृष्णानगर में कारोबारी से करीब 30 लाख रुपये की लूट हुई।

  2. शाहदरा पुलिस ने 8 घंटे में दो नाबालिग समेत चार पकड़े।

  3. 19.05 लाख रुपये, स्कूटी, पिस्तौल और आईफोन बरामद हुए।

सौरभ पांडेय, पूर्वी दिल्ली। कृष्णानगर में कारोबारी से करीब 30 लाख रुपये की लूट के मामले में शाहदरा जिला पुलिस ने आठ घंटे के भीतर दो नाबालिग समेत चार लोगों को पकड़ा है। इनके कब्जे से लूट की रकम में से करीब 19.05 लाख रुपये, वारदात में इस्तेमाल चोरी की स्कूटी, एक देशी पिस्तौल और लूट की रकम से खरीदे गए तीन नए आईफोन बरामद किए गए हैं।

एक बदमाश के हाथ में बंधी थी पट्टी

डीसीपी शाहदरा आरपी मीणा के अनुसार शुक्रवार को विवेक विहार फेज-2 निवासी संजय जैन करीब 30 लाख रुपये लाल रंग के बैग में लेकर गांधी नगर स्थित अपनी रेडीमेड कपड़ों की दुकान जा रहे थे। कृष्णानगर के ई-ब्लॉक में पीछे से स्कूटी पर आए चार बदमाश बैग लूटकर विजय चौक की ओर फरार हो गए। संजय जैन ने पुलिस को बताया कि बदमाशों में पीछे बैठे एक युवक के हाथ पर पट्टी बंधी थी।

सीसीटीवी फुटेज ने बयां की हकीकत

पुलिस ने वारदात के बाद रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और स्कूटी की आवाजाही के आधार पर आरोपितों तक पहुंची। पकड़े गए आरोपितों में दीपक, उमंग उर्फ मंगू उर्फ अमन और दो 17 वर्षीय नाबालिग शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, दीपक ने लूट की साजिश रची और नकदी की जानकारी अन्य आरोपितों को दी थी। उमंग के खिलाफ शाहदरा थाने में पहले भी आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है।

80 हजार रुपये पार्टी आदि में उड़ाए

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में सामने आया कि लूट की रकम में से करीब 80 हजार रुपये पार्टी और अन्य खर्च में इस्तेमाल कर दिए गए। पुलिस को कैफ नामक एक अन्य व्यक्ति की भूमिका भी पता चली है, जो फरार है। उसकी तलाश के साथ लूटी गई शेष रकम बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है। आरोपितों के अन्य आपराधिक वारदात में शामिल होने की भी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली के करावल नगर में युवक की पीट-पीटकर हत्या, सामने आई वारदात की बड़ी वजह

यह भी पढ़ें- 'भारत के साथ हुई बेहद मजबूत बैठक', दिल्ली में पीएम मोदी और पेजेश्कियान की मुलाकात पर बोले अराघची