दिल्ली के घोंडा और मौजपुर से तीन लड़कियां लापता, मुस्लिम लड़कों पर बहलाने का आरोप
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के घोंडा और मौजपुर से तीन लड़कियां 8 अप्रैल से लापता हैं। स्वजन ने मुस्लिम लड़कों द्वारा बहला-फुसलाकर ...और पढ़ें
-1776166502113_m.webp)
दिल्ली में घोंडा और मौजपुर से तीन लड़कियां लापता। (एआई से निर्मित ग्राफिक्स)
HighLights
घोंडा और मौजपुर से तीन लड़कियां 8 अप्रैल से लापता।
मोबाइल लोकेशन बिहार के सीतामढ़ी में मिली।
स्वजन ने मुस्लिम लड़कों पर बहलाने का आरोप लगाया।
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के घोंडा और मौजपुर इलाके से तीन लड़कियों के लापता होने का मामला सामने आया है। स्वजन ने आरोप लगाया है कि मुस्लिम लड़कों द्वारा तीनों को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाया गया है। तीनों लड़कियां बीते आठ अप्रैल से लापता हैं, जिसके बाद स्वजन ने संबंधित थानों में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
पुलिस जांच के दौरान जब तीनों के मोबाइल फोन की लोकेशन खंगाली गई, तो उनकी आखिरी लोकेशन बिहार के सीतामढ़ी में मिली। इसके बाद मामला और गंभीर हो गया है।
लड़कियों को योजनाबद्ध तरीके से बाहर ले जाया गया
स्वजन का कहना है कि तीनों लड़कियों को योजनाबद्ध तरीके से बाहर ले जाया गया है। इनमें से दो लड़कियां नाबालिग हैं, जबकि एक बालिग है। मामले को लेकर स्वजन ने जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि लड़कियों की सुरक्षित बरामदगी प्राथमिकता होनी चाहिए।
स्थानीय पुलिस से सहयोग नहीं मिलने का आरोप
उधर, एक लड़की के स्वजन पुलिस के साथ बिहार के सीतामढ़ी पहुंचे हुए हैं और वहां तलाश कर रहे हैं। स्वजन का आरोप है कि उन्हें स्थानीय पुलिस से अपेक्षित सहयोग नहीं मिल रहा, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच जारी है और संबंधित राज्यों की पुलिस से समन्वय कर कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही लड़कियों का पता लगाने के प्रयास तेज किए गए हैं।
यह भी पढ़ें- दिल्ली में ब्रिगेडियर और उनके बेटे को पुलिस के सामने पीटा, एविएशन कंपनी का डायरेक्टर गिरफ्तार; मर्सिडीज जब्त
