विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

1 दिसंबर से तीन महीने तक दिल्ली मंडल की 25 ट्रेनें रद, गाजियाबाद-मेरठ रूट रहेगा प्रभावित; देखें पूरी लिस्ट

Published: Sat, 28 Nov 2026 05:55 PM (IST)

उत्तर रेलवे ने ठंड और कोहरे के कारण दिल्ली मंडल की 25 पैसेंजर ट्रेनों को 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक रद करने का निर्णय लिया है।

दिल्ली से चलने वाली कई लोकल ट्रेनें तीन महीने के लिए रद। फोटो-जागरण आर्काइव

दिल्ली से चलने वाली कई लोकल ट्रेनें तीन महीने के लिए रद। फोटो-जागरण आर्काइव

HighLights

  1. उत्तर रेलवे ने 25 पैसेंजर ट्रेनें रद्द कीं।

  2. ट्रेनें 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक निरस्त रहेंगी।

  3. कोहरे के कारण परिचालन संबंधी समस्या दूर करने हेतु।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। ठंड ने अभी एंट्री भी नहीं ली है, अभी सुबह के सामय हल्का कोहरा पड़ रहा है। इसके बावजूद ट्रेनों की चाल बिगड़ने लगी है। कई ट्रेनें दो से आठ घंटे तक की देरी से अपने गंतव्य पर पहुंच रही हैं। सबसे अधिक विलंब से पूर्व दिशा की ट्रेनें चल रही हैं।

वहीं, आने वाले दिनों दैनिक यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी, क्योंकि उत्तर रेलवे ने दिल्ली मंडल की 25 पैसेंजर ट्रेनें 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक निरस्त करने का निर्णय लिया है। यानी तीन माह तक दैनिक यात्रियों को अपने कार्य स्थल पर पहुंचने में परेशानी होगी।

तीन महीनों तक रद रहने वाली ट्रेनों की लिस्ट

  • पुरानी दिल्ली- शामली (54057)
  • शामली- पुरानी दिल्ली (54058)
  • पुरानी दिल्ली- जींद (54031)
  • जींद – पुरानी दिल्ली (54034)
  • गाजियाबाद - नई दिल्ली (64449)
  • नई दिल्ली - गाजियाबाद (64428)
  • गाजियाबाद - नई दिल्ली (64431)
  • नई दिल्ली - गाजियाबाद (64450)
  • गाजियाबाद - पुरानी दिल्ली (64445)
  • दिल्ली जं. - गाजियाबाद (64412)
  • नई दिल्ली - कोसी कलां (64074)
  • कोसी कलां - नई दिल्ली (64073)
  • दिल्ली सराय रोहिल्ला - फरुखनगर (74033)
  • फरुखनगर - दिल्ली सराय रोहिल्ला (74036)
  • गढ़ी हरसरू - फरुखनगर (74031)
  • फरुखनगर - गढ़ी हरसरू (74038)
  • नई दिल्ली - शकूरबस्ती (64095)
  • अंबाला कैंट - पानीपत जं. (64532)
  • पानीपत जं. - अंबाला कैंट (64541)
  • मुरादाबाद - गाजियाबाद (64553)
  • गाजियाबाद - मुरादाबाद (64554)
  • गाजियाबाद - मेरठ सिटी (64555)
  • मेरठ सिटी - गाजियाबाद (64556)
  • कुरुक्षेत्र - अंबाला कैंट (64483)
  • अंबाला कैंट - कुरुक्षेत्र (64482) 
  • वहीं, पानीपत - अंबाला कैंट (64481) कुरुक्षेत्र तक ही चलेगी। 
  • इसके अलावा मुरादाबाद मंडल की 10, अंबाला मंडल की 9, फिरोजपुर मंडल की 12 और जम्मू मंडल की 2 ट्रेनें रद रहेंगी। 
  • फिरोजपुर मंडल की 2 ट्रेनें आंशिक रूप से रद रहेंगी।

क्यों रद किए गए ट्रेन?

अधिकारियों का कहना है कि कोहरे में दृश्यता कम होने से ट्रेनों की गति धीमी करनी पड़ती है। इससे ट्रेनों को गंतव्य तक पहुंचने में देरी होती है। ट्रेनों की संख्या कम करके परिचालन संबंधी समस्या दूर करने के उद्देश्य से कुछ ट्रेनों को निरस्त करने का निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़ें- उत्तरी दिल्ली में चार नए ट्रैफिक बूथों का उद्घाटन, जनसहायता केंद्र के रूप में भी करेंगे काम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।