विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

DDA-NSD की पहल से दिल्ली के पार्क बनेंगे 'रंगबाग', बच्चों को मिलेगा थिएटर का विशेष प्रशिक्षण

Published: Sun, 03 May 2026 07:59 PM (GMT+05:30)

डीडीए और राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) ने 'रंगबाग' पहल शुरू की है, जिसके तहत दिल्ली के सार्वजनिक पार्कों को कला, संस्कृति और सामुदायिक शिक्षा के जीवंत केंद्रों में बदला जाएगा। इंद्रप्रस्थ पार्क में 12-16 वर्ष के बच्चों के लिए छह सप्ताह का थिएटर प्रशिक्षण शुरू हुआ, जिसका उद्देश्य उनमें आत्मविश्वास और रचनात्मकता बढ़ाना है।

इंद्रप्रस्थ पार्क स्थित 'माया आर्ट गैलरी' में शुरू हुए 'रंगबाग' में हिस्सा लेते युवा। (सौजन्य- डीडीए)

इंद्रप्रस्थ पार्क स्थित 'माया आर्ट गैलरी' में शुरू हुए 'रंगबाग' में हिस्सा लेते युवा। (सौजन्य- डीडीए)

HighLights

  1. पार्क बनेंगे कला, संस्कृति और शिक्षा के केंद्र।

  2. इंद्रप्रस्थ पार्क में बच्चों का थिएटर प्रशिक्षण शुरू।

  3. एनएसडी विशेषज्ञ सिखा रहे अभिनय और कहानी सुनाना।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। सार्वजनिक पार्कों को केवल हरियाली तक सीमित नहीं रखकर उन्हें कला, संस्कृति और सामुदायिक शिक्षा के जीवंत केंद्रों में बदलने की कवायद शुरू हो गई है।

एलजी तरनजीत सिंह संधू के विजन को साकार करते हुए दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) और राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) ने संयुक्त रूप से ‘रंगबाग’ नामक एक अभिनव थिएटर पहल का शुभारंभ किया है।

इस पहल पहले बैच का आगाज शनिवार को इंद्रप्रस्थ पार्क स्थित ''माया आर्ट गैलरी'' में हुआ। इसमें 12 से 16 वर्ष की आयु के 21 बच्चों ने अत्यंत उत्साह के साथ भाग लिया। गौरतलब है कि इससे पहले महरौली पुरातत्व पार्क में आयोजित ''हेरिटेज वाक'' को भी जनता का उत्साह देखते ही बना था, जिसमें एलजी स्वयं शामिल हुए थे।

75464026

NSD के शिक्षकों ने सिखाई बारीकियां

डीडीए के अधिकारियों ने बताया कि छह सप्ताह लंबी कार्यशाला में एनएसडी के विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा बच्चों को थिएटर की बारीकियां सिखाई जा रही हैं। प्रशिक्षण में संवाद कौशल, कहानी सुनाने की कला और अभिनय की तकनीकों पर जोर दिया जा रहा है। इसका उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास, टीमवर्क, सहानुभूति और अपने पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता पैदा करना है।

यह कार्यशाला 14 जून 2026 को एक विशेष नाट्य प्रस्तुति के साथ संपन्न होगी। इस अवसर पर प्रतिभागी बच्चे अपने परिवार और गुरुओं के सामने अपनी छह सप्ताह की रचनात्मक यात्रा का प्रदर्शन करेंगे।

अधिकारियों के अनुसार, डीडीए और एनएसडी इस कार्यक्रम को भविष्य में दिल्ली के अन्य पार्कों में भी लागू किया जाएगा। इस पहल का लक्ष्य दिल्ली को एक ऐसा शहर बनाना है जहां पार्क केवल घूमने की जगह न होकर सीखने, रचने और जुड़ने के केंद्र के रूप में अपनी पहचान बनाएं।

यह भी पढ़ें- हरियाणा के यमुनानगर में सरपंच बहू ने बदली गांव की तस्वीर, सुरक्षा के लिए 35 हाईटेक कैमरे और दो एकड़ में भव्य पार्क



देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।