विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में 17 लाख झुग्गीवासियों को मिलेगा मकान, आसपास मिलेंगी रोजगार-सुविधाएं; DDA ने निजी डेवलपर्स से मांगा सहयोग

Published: Sat, 26 Sep 2026 07:00 PM (IST)

दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) दिल्ली को झुग्गीमुक्त बनाने के लिए 17 लाख झुग्गीवासियों को 'जहां झुग्गी वहीं मकान' योजना के ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।

एआई जेनेरेटेड इमेज।

HighLights

  1. दिल्ली को झुग्गीमुक्त बनाने का लक्ष्य, 17 लाख आवास।

  2. डीडीए ने निजी डेवलपर्स से सहयोग हेतु बैठक की।

  3. झुग्गीवासियों को रोजगार, सुविधाएं भी मिलेंगी आसपास।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली को झुग्गीमुक्त बनाने के लिए जहां झुग्गी वहीं मकान उपलब्ध कराने को दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) व अन्य विभाग काम कर रहे हैं।

दिल्ली मास्टर प्लान 2027 में 17 लाख झुग्गीवासियों को पुनर्वास करने का लक्ष्य है। इसके लिए डीडीए ने निजी डेवलपर्स और अन्य हितधारकों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्हें परियोजना की संरचना, कार्यान्वयन तंत्र, जोखिम, वित्तपोषण पर चर्चा की गई।

डीडीए अधिकारियों का कहना है कि उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू के निर्देश के अनुसार झुग्गी पुनर्वास कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के लिए निवेशक बैठक आयोजित की गई।

मास्टर प्लान में विकसित भारत के दृष्टिकोण के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी को एक ऐसे शहर में बदलने का प्रयास करना है जिसमें सभी के लिए अवसर उपलब्ध हो। समावेशी और टिकाऊ शहरी विकास को बढ़ावा देते हुए पुनर्विकास के लिए एक सक्षम ढांचा प्रदान किया जाना है।

रहने की स्थिति में सुधार करना लक्ष्य

यथास्थान पुनर्वास इसका महत्वपूर्ण घटक है। इसका उद्देश्य पात्र निवासियों के लिए उनके मौजूदा स्थानों पर आवास और रहने की स्थिति में सुधार करना है। उसके आसपास के क्षेत्र को विकसित किया जाना है जिससे लोगों को रोजगार व अन्य सुविधाएं उपलब्ध हो सके।

डीडीए के उपाध्यक्ष एन सरवन कुमार ने कहा कि दिल्ली में पुनर्वास को पूरा करने में निजी क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्राप्त फीडबैक डीडीए को प्रस्तावित ढांचे को और बेहतर बनाने में सहायता करेगा।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में झुग्गी पुनर्वास की दिशा में बड़ा कदम, डीडीए ने इंदिरा कल्याण विहार में शुरू किया सर्वे

यह भी पढ़ें- झुग्गी पुनर्वास से अवैध PG हब तक पहुंचा सत्य निकेतन, 60% मकान लीज पर; नियमों को ताक पर रखकर निर्माण