विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नरेला में DDA के 1,648 फ्लैट लेने का सुनहरा मौका, जानें कब खुलेगी बुकिंग? एक लाख है बुकिंग अमाउंट

Published: Fri, 23 Oct 2026 08:05 PM (IST)

दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) नरेला में 1,648 अतिरिक्त एलआईजी फ्लैट 25% छूट पर उपलब्ध करा रहा है, जिनकी बुकिंग 29 अक्टूबर से शुरू होगी।

DDA Flat
DDA Flat

HighLights

  1. नरेला में 1,648 अतिरिक्त एलआईजी फ्लैट्स उपलब्ध कराए जाएंगे।

  2. डीडीए आवास निवेश योजना 2026 के तहत 25% छूट मिलेगी।

  3. बुकिंग 29 अक्टूबर को ऑनलाइन 'पहले आओ, पहले पाओ' पर।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) नरेला में 1,648 अतिरिक्त एलआईजी फ्लैट उपलब्ध कराएगा। डीडीए आवास निवेश योजना 2026 के तहत इन फ्लैटों पर 25 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। प्रत्येक फ्लैट की अनुमानित कीमत 14.95 लाख रुपये होगी।

नरेला के डीडीए फ्लैट्स का कितना है एरिया?

  • ऑनलाइन बुकिंग 29 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से डीडीए के आवास पोर्टल के माध्यम से शुरू होगी। आवंटन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा।
  • ये फ्लैट नरेला के सेक्टर जी-2 से जी-6, पाकेट-1 में स्थित हैं। प्रत्येक फ्लैट का अनुमानित प्लिंथ क्षेत्रफल 49.90 वर्ग मीटर है, जिसमें साझा क्षेत्र भी शामिल है।
  • बुकिंग के लिए प्रति फ्लैट एक लाख रुपये जमा करने होंगे। 

डीडीए के अनुसार, दशहरा के दौरान शुरू की गई योजना के तहत पहले उपलब्ध कराए गए सभी फ्लैट बुकिंग शुरू होने के दो घंटे के भीतर बुक हो गए थे। इसी प्रतिक्रिया को देखते हुए अतिरिक्त फ्लैटों की पेशकश की जा रही है।

कैसे होगी बुकिंग?

बुकिंग डीडीए के आवास पोर्टल https://eservices.dda.org.in पर की जा सकेगी। पोर्टल पर पहले से पंजीकृत आवेदकों को दोबारा पंजीकरण नहीं करना होगा। विस्तृत नियमों के लिए योजना का आधिकारिक ब्रोशर देखा जा सकता है। सहायता के लिए डीडीए की टोल-फ्री हेल्पलाइन 1800-110-332 पर संपर्क किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में 30 हजार फ्लैट बिकने को तैयार, DDA दे रहा 25% डिस्काउंट; नरेला में अब तक 2500 की बुकिंग

यह भी पढ़ें- 27 अक्टूबर तक सऊदी और 31 अक्टूबर तक रियाद... सुरक्षा की खातिर इंडिगो ने उड़ानें की रद