दिल्ली में 35 लाख से कम में DDA के EWS फ्लैट पाने का सुनहरा मौका, 7 अक्टूबर से शुरू होगा आवेदन
DDA ने जनता आवास योजना के दूसरे चरण की तैयारी पूरी कर ली है, जिसमें रोहतक रोड पर 209 EWS ...और पढ़ें

योजना में रोहतक रोड पर जखीरा फ्लाईओवर के पास स्थित 209 ईडब्ल्यूएस फ्लैट शामिल किए गए हैं। प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
डीडीए जनता आवास योजना का दूसरा चरण शुरू।
209 ईडब्ल्यूएस फ्लैट्स के लिए आवेदन 7 अक्टूबर से।
जखीरा फ्लाईओवर के पास किफायती आवास उपलब्ध।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए जनता आवास योजना के दूसरे चरण की तैयारी पूरी कर ली है। योजना में रोहतक रोड पर जखीरा फ्लाईओवर के पास स्थित 209 ईडब्ल्यूएस फ्लैट शामिल किए गए हैं।
इनके लिए ऑनलाइन पंजीकरण सात अक्टूबर से शुरू होगा और सात दिसंबर तक चलेगा। आवंटन के लिए 15 दिसंबर को कंप्यूटर आधारित ड्रा निकाला जाएगा। डीडीए ने योजना का औपचारिक परिपत्र 24 सितंबर को जारी किया है।
कीमत 34.86 लाख से 35.50 लाख रुपये
इन फ्लैटों की कीमत 34.86 लाख से 35.50 लाख रुपये के बीच रखी गई है। फ्लैटों का क्षेत्रफल करीब 61.48 से 62.77 वर्ग मीटर है। डीडीए के मुताबिक योजना का उद्देश्य आम नागरिकों, खासकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवारों को अपेक्षाकृत किफायती आवास उपलब्ध कराना है।
यह भी पढ़ें- दिल्ली में मास्टर प्लान 2047 को जमीन पर उतारने की तैयारी, डीडीए तीन माह में करेगा 20 से ज्यादा बैठकें
वेबसाइट पर उपलब्ध है पूरी जानकारी
योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। पात्र आवेदकों के बीच कंप्यूटर आधारित ड्रा के जरिए फ्लैटों का आवंटन किया जाएगा। डीडीए ने आवास योजनाओं से जुड़ी विस्तृत जानकारी अपनी वेबसाइट पर उपलब्ध कराने की बात कही है।
दूसरे चरण में 209 ईडब्ल्यूएस फ्लैट
डीडीए ने इससे पहले जनता आवास योजना के पहले चरण के तहत किफायती आवास उपलब्ध कराए थे। अब दूसरे चरण में 209 ईडब्ल्यूएस फ्लैट शामिल किए गए हैं। डीडीए के रिकाॅर्ड में 24 सितंबर को इस चरण को शुरू करने संबंधी परिपत्र दर्ज है।
डीडीए का कहना है कि आने वाले दिनों में इसी तरह की अन्य आवास योजनाएं भी शुरू करने की तैयारी है। इससे दिल्ली में किफायती आवास की उपलब्धता बढ़ाने की दिशा में प्राधिकरण की योजनाओं को आगे बढ़ाया जा सकेगा।
