विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली के मंडावली में DDA का बुलडोजर एक्शन, तीन मंजिला अवैध मकान को ढहाया

Published: Sat, 31 Oct 2026 08:26 AM (IST)

पूर्वी दिल्ली के मंडावली में डीडीए ने एक तीन मंजिला अवैध मकान को ध्वस्त कर दिया। इसके साथ ही डीडीए ...और पढ़ें

दिल्ली में अवैध निर्माण पर चला बुलडोडर। जागरण

दिल्ली में अवैध निर्माण पर चला बुलडोडर। जागरण

HighLights

  1. डीडीए ने मंडावली में तीन मंजिला अवैध मकान गिराया।

  2. अवैध गिट्टी, बालू और बदरपुर का भंडारण हटाया गया।

  3. निर्माण सामग्री से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी।

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली में मंडावली के पूर्वी स्कूल ब्लाक स्थित नरवाना रोड पर डीडीए ने शुक्रवार को अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन मंजिला अवैध मकान को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया।

इसके साथ ही डीडीए की जमीन पर मुख्य सड़क किनारे चल रहे गिट्टी, बालू और बदरपुर के अवैध कारोबार के लिए किए गए भंडारण को भी हटवाया गया। निर्माण सामग्री के कारोबार के कारण सड़क पर ट्रैक्टर-ट्रालियों की आवाजाही और पार्किंग बढ़ गई थी, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी।

लिंटर डालने की थी तैयारी

कार्रवाई के दौरान डीडीए की टीम ने निर्माणाधीन मकान को पूरी तरह ढहा दिया। मकान की दो मंजिलों पर लिंटर डाले जा चुके थे, जबकि तीसरी मंजिल का लिंटर डालने की तैयारी चल रही थी।

इससे पहले कि निर्माण कार्य आगे बढ़ता, डीडीए की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया।

डीडीए जमीन खाली कराई

वहीं, खाली पड़ी जमीन पर मुख्य सड़क किनारे गिट्टी, बालू और बदरपुर के भंडारण के साथ व्यावसायिक गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। निर्माण सामग्री के कारोबार के चलते ट्रैक्टर-ट्रालियों की आवाजाही और सड़क किनारे वाहनों की पार्किंग से रिहायशी इलाके में अव्यवस्था फैली रहती थी। डीडीए की टीम ने मौके से निर्माण सामग्री का भंडारण हटवाकर जमीन खाली कराई।

डीडीए अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल निर्माणाधीन मकान और जमीन पर अवैध रूप से संचालित व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। आसपास की सरकारी जमीन पर किए गए अन्य अतिक्रमण को भी चिह्नित किया जा रहा है। इन्हें भी जल्द हटाया जाएगा।

यह भी पढ़ें- रेवाड़ी में DTP का बड़ा एक्शन, अवैध कॉलोनियों और मैरिज पैलेस पर चला बुलडोजर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।