विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

डीडीए के खेल परिसरों से निकला 2.5 टन कचरा, 75 RWA और स्थानीय लोग भी सफाई अभियान से जुड़े

Published: Sun, 04 Oct 2026 07:16 PM (IST)

दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के तहत खेल परिसरों से लगभग 2.5 टन कचरा एकत्र किया ...और पढ़ें

‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत डीडीए के पार्कों की सफाई करती युवाओं की टीम। सौजन्य- डीडीए

‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत डीडीए के पार्कों की सफाई करती युवाओं की टीम। सौजन्य- डीडीए

HighLights

  1. डीडीए के 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान में 2.5 टन कचरा एकत्र।

  2. अभियान का लक्ष्य सार्वजनिक स्थलों के रखरखाव में जनभागीदारी बढ़ाना।

  3. गीले-सूखे कचरे हेतु दोहरे कूड़ेदान, जागरूकता पर जोर दिया गया।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के पार्कों, हरित क्षेत्रों और खेल परिसरों में चल रहे महीनेभर के ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के दौरान खेल परिसरों से करीब 2.5 टन कचरा एकत्र किया गया है।

एलजी तरनजीत सिंह संधू के नेतृत्व में 17 सितंबर से आरंभ हुए इस अभियान का उद्देश्य केवल सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि सार्वजनिक स्थलों के रखरखाव में लोगों की भागीदारी बढ़ाना भी है।

डीडीए ने शुरू की तीन पहल

डीडीए ने अभियान के तहत ‘ग्रीन से जुड़ें बच्चे-सीखें, देखभाल करें और भाग लें’, ‘कूड़ेदान भरने से पहले’ और ‘राजधानी का संकल्प’ नाम से तीन विशेष पहल शुरू की हैं।

इनमें बच्चों और विद्यार्थियों को पार्कों, पेड़ों और प्राकृतिक संसाधनों की देखभाल से जोड़ने, कूड़ेदानों की नियमित निगरानी कर समय पर कचरा उठाने और सार्वजनिक शौचालयों की स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की व्यवस्था शामिल है।

यह भी पढ़ें- नीला ड्रम; बोरी, कचरा और फूल... पटना की सड़कों पर कुछ इस हाल में दिखे 'गांधीजी'

साकेत, नेताजी सुभाष, हरिनगर, पश्चिम विहार, द्वारका सेक्टर-11 व 17, मेजर ध्यानचंद, पूर्वी दिल्ली खेल परिसर, चिल्ला, यमुना खेल परिसर समेत कई खेल परिसरों और कुतुब गोल्फ कोर्स व डीडीए लेक व्यू गोल्फ कोर्स में सफाई अभियान चलाया गया।

पार्किंग, हरित क्षेत्रों, खेल एवं मनोरंजन सुविधाओं और अन्य सार्वजनिक उपयोग वाले स्थानों की सफाई की गई।

अभियान के दौरान गीले और सूखे कचरे के अलग-अलग संग्रह के लिए हरे और नीले रंग के दोहरे कूड़ेदान लगाए गए हैं। एकल उपयोग वाली प्लास्टिक बोतलों पर रोक के साथ पानी के डिस्पेंसर भी लगाए गए।

लोगों को किया जागरूक

लोगों को कूड़ा निर्धारित कूड़ेदान में डालने, पौधों और हरित क्षेत्रों की सुरक्षा करने तथा सफाई संबंधी समस्याओं की सूचना संबंधित एजेंसियों को देने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

डीडीए के मुताबिक अभियान में अब तक 75 आरडब्ल्यूए, विद्यार्थी, बच्चे, पार्क उपयोगकर्ता और स्थानीय समुदायों से जुड़े लोग भाग ले चुके हैं। प्राधिकरण का जोर इस बात पर है कि अभियान खत्म होने के बाद भी सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई और रखरखाव में नागरिकों की भागीदारी बनी रहे।

यह भी पढ़ें- सोनीपत में कचरा उठान में कोताही पर जेबीएम ठेकेदार पर गिरी गाज, नया ठेकेदार नियुक्त