दिल्ली की CM रेखा गुप्ता की मार्फ्ड फोटो पर महिला आयोग का एक्शन, AAP विधायक जरनैल सिंह को नोटिस
दिल्ली महिला आयोग ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की आपत्तिजनक तस्वीर साझा करने पर सख्त रुख अपनाया है। आयोग ने आप ...और पढ़ें

सीएम रेखा गुप्ता की एडिटेड फोटो पर महिला आयोग की सख्ती। फोटो: आर्काइव
रीतिका मिश्रा, नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की इंटरनेट मीडिया पर साझा की गई आपत्तिजनक और छेड़छाड़ की गई तस्वीर के मामले में दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने सख्त रुख अपनाया है।
आयोग की अध्यक्ष लता गुप्ता ने स्वतः संज्ञान लेते हुए आम आदमी पार्टी के विधायक जरनैल सिंह को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। आयोग ने तस्वीर तत्काल इंटरनेट मीडिया से हटाने और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने को भी कहा है।
विधायक जरनैल सिंह को जारी किया नोटिस
आयोग के अनुसार, यह तस्वीर विधायक जरनैल सिंह ने अपने इंटरनेट मीडिया अकाउंट पर साझा की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए अध्यक्ष ने दिल्ली पुलिस को पत्र लिखकर संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत एफआईआर दर्ज करने और निष्पक्ष व विस्तृत जांच कराने को कहा है।
महिलाओं की गरिमा से समझौता नहीं
लता गुप्ता ने कहा कि महिलाओं की गरिमा, सम्मान और सामाजिक प्रतिष्ठा से किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जा सकता। किसी महिला की तस्वीर के साथ डिजिटल माध्यम से छेड़छाड़ कर उसे आपत्तिजनक रूप में प्रसारित करना गंभीर मामला है और ऐसे मामलों में कानून के अनुसार जवाबदेही तय होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि आयोग इंटरनेट मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्म पर महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक व्यवहार और उत्पीड़न के मामलों में गंभीरता से कार्रवाई करता रहेगा।
यह भी पढ़ें- 1 नवंबर से सहारनपुर के 55 हजार BS-4 वाहन नहीं जा सकेंगे दिल्ली, नया नियम लागू