विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने डीबीजी रोड पर तीन कट किया बंद, जाम से मिली बड़ी राहत

Published: Sun, 04 Oct 2026 11:56 PM (IST)

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने देश बंधु गुप्ता रोड पर तीन कट को ट्रायल के तौर पर बंद किया है, जिससे ...और पढ़ें

देश बंधु गुप्ता रोड पर ट्रैफिक पुलिस की मध्य रेंज ने तीन कट को ट्रायल के तौर पर बंद कर दिया है।

देश बंधु गुप्ता रोड पर ट्रैफिक पुलिस की मध्य रेंज ने तीन कट को ट्रायल के तौर पर बंद कर दिया है।

HighLights

  1. डीबीजी रोड पर तीन ट्रैफिक कट ट्रायल पर बंद।

  2. पीक आवर्स में यातायात प्रवाह में उल्लेखनीय सुधार।

  3. स्थानीय निवासियों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। देश बंधु गुप्ता रोड पर ट्रैफिक की आवाजाही सुचारू करने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की मध्य रेंज ने तीन कट को ट्रायल के तौर पर बंद कर दिया है। एक अक्टूबर से लागू इस व्यवस्था के बाद पीक आवर्स में यातायात के प्रवाह में सुधार देखने को मिला है। पुलिस के मुताबिक, कट बंद करने से वाहनों की अनावश्यक क्रासिंग और मर्जिंग कम हुई है।

ट्रैफिक पुलिस ने सड़क पर यातायात के दबाव, उपलब्ध चौड़ाई और कट व चौराहों की स्थिति का आकलन करने के बाद यह कदम उठाया। पुलिस के मुताबिक, कुछ कट का इस्तेमाल अपेक्षाकृत कम हो रहा था, लेकिन इनसे वाहनों की क्रास मूवमेंट बढ़ रही थी, जिससे जाम और टकराव की स्थिति बनती थी।

जिन तीन कट को बंद किया गया है, उनमें केशव कुंज के पास फुटओवर ब्रिज के नीचे का कट, पीपी ज्वैलर्स कट और बाली नर्सिंग होम के आगे वाला कट शामिल है। ट्रायल के दौरान स्थानीय निवासियों, आरडब्ल्यूए, एमडब्ल्यूए और आसपास के संगठनों से मिली प्रतिक्रिया भी सकारात्मक रही है।

ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक, तीनों कट की व्यवस्था का लगातार आकलन किया जाएगा। ट्रायल के नतीजों और स्थानीय प्रतिक्रिया के आधार पर तकनीकी व प्रशासनिक रूप से संभव होने पर इन्हें स्थायी रूप से बंद करने पर विचार किया जा सकता है।

सड़क किनारे पार्किंग के किए 190 चालान

इसके अलावा सड़क पर अतिक्रमण और गलत व सड़क किनारे पार्किंग के खिलाफ भी कार्रवाई जारी है। एक अक्टूबर से अब तक गलत और सड़क किनारे पार्किंग के 190 चालान किए गए हैं, जबकि 144 वाहनों को क्लैंप किया गया है।

यह भी पढ़ें- JNU में स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली पर ABVP का धरना 100 घंटे पार, CMO के इस्तीफे की मांग