Move to Jagran APP

Coronavirus: दिल्ली में सीता की रसोई से रोजाना तृप्त हो रही है हजारों लोगों की भूख

दिल्ली की सीता की रसोई में रोजाना हजारों लोगों को भोजन कराया जा रहा है। इसे विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की संगठन मातृ शक्ति और दुर्गा वाहिनी की महिलाएं चला रही हैं।

By Mangal YadavEdited By: Published: Tue, 14 Apr 2020 11:22 AM (IST)Updated: Tue, 14 Apr 2020 11:22 AM (IST)
Coronavirus: दिल्ली में सीता की रसोई से रोजाना तृप्त हो रही है हजारों लोगों की भूख

नई दिल्ली [नेमिष हेमंत]। लॉकडाउन से प्रभावित लोगों की सेवा में महिलाएं भी पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर नेतृत्व कर रही हैं। इनकी ओर से दिल्ली भर में चलाई जा रही 30 से अधिक सीता रसोई तो हर मामले में अद्भुत और प्रेरणादायी है। इसमें हजारों लोगों की भूख तृप्त हो रही है। सुबह से शाम तक चलने वाली इस रसोई के घर जैसे भोजन में पौष्टिकता के साथ स्वाद भी है। इसे विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की संगठन मातृ शक्ति और दुर्गा वाहिनी की 300 से अधिक महिलाएं और युवतियां चला रही हैं।

loksabha election banner

ये महिलाएं और युवतियां न सिर्फ खाना बनाती और बांटती हैं, बल्कि खाना बनाने के लिए आवश्यक सामान जुटाती हैं। खुद घर से राशन और अन्य सामान लाती हैं। सामान घटने पर खुद पैसा मिला लेती हैं। सीता रसोई मंदिर, किसी पुल के नीचे, सामुदायिक भवन, स्कूल समेत अन्य स्थानों पर चल रहा है, जहां आस-पास मजदूर व बेघर समेत गरीब लोग रहते हैं।

इस बारे में दुर्गा वाहिनी की संयोजिका वंदना ने बताया कि यह देश हम सबसे है। इसलिए वे लोग भी भाइयों के साथ मिलकर लोगों की सेवा में जुटी हैं। इस दौरान सभी का सुरक्षा पूरा ख्याल रखा जा रहा है।

घर में नहीं था खाने का राशन सूचना पर पुलिस ने पहुंचाया

लॉकडाउन के दौरान सरकार लगातार लोगों के राशन और अन्य रोजमर्रा की जरूरतों की पूर्ति कर रही है। इसके बावजूद कई जरूरतमंद लोगों तक मदद नहीं पहुंच पा रही है। ऐसे में दिल्ली पुलिस लोगों की हर जरूरत में मददगार साबित हो रही है। सोमवार को अंबेडकर नगर में रहने वाले एक चतुर्थ श्रेणी के सरकारी कर्मचारी के घर पर राशन न होने की जानकारी होने के बाद पुलिसकर्मियों ने उस व्यक्ति के घर तक राशन उपलब्ध कराया।

दक्षिणी दिल्ली डीसीपी अतुल ठाकुर ने बताया कि उन्हें दैनिक जागरण के माध्यम से जानकारी हुई कि दक्षिण पुरी में रहने वाले एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पास खाने के लिए राशन नहीं है। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उस व्यक्ति के घर का पता मालूम कर करीब 20 किलो राशन उपलब्ध कराया। डीसीपी ने जानकारी साझा करने के लिए दैनिक जागरण का भी धन्यवाद दिया है जिससे एक जरूरतमंद व्यक्ति तक मदद पहुंच सकी।

कालका जी एसएचओ ने लॉकडाउन में फंसे बुजुर्ग दंपती तक पहुंचाई मदद

लॉकडाउन में अकेले रहने वाले बुजुर्ग दंपतियों के लिए दिल्ली पुलिस मददगार बनकर सामने आ रही है। सोमवार को सीआर पार्क में रहने वाले एक बुजुर्ग दंपती ने एसएचओ कालका जी को फोन कर अपने ड्राइवर के लिए जो कि दक्षिणपुरी से उनके पास तक पहुंचता था यात्रा पास जारी करने की मांग की। जिसके बाद एसएचओ कालका जी ने बीट अधिकारी उनकी समस्या जानने के लिए भेजा और अपना नंबर देकर किसी भी समस्या के दौरान उन्हें फोन करने के लिए कहा। इसके अलावा कालका जी एक्सटेंशन में रहने वाले बुजुर्ग दंपती तक सभी जरूरत की सामान पहुंचाई गई।

ये भी पढ़ेंः Lockdown2: प्रधानमंत्री मोदी के निर्देशों का दिल्ली में पूरी तरह पालन होगाः केजरीवाल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.