10 लाख लोगों की रैली से बढ़ेगा दिल्ली का व्यापार? व्यापारी बोले- 20 मिनट दीजिए हम समझा देंगे नुकसान की पूरी गणित
कांग्रेस की महारैली से व्यापार बढ़ने के दावे को दिल्ली के व्यापारियों ने खारिज किया है। व्यापारियों ने राहुल गांधी ...और पढ़ें
-1793210132164-1793239362249-1793239371440_m.webp)
दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर से होने वाली कांग्रेस की महारैली को स्थगित करने के लिए व्यापारी संगठन कई बार कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से अनुरोध कर चुके हैं। फाइल फोटो
HighLights
व्यापारियों ने कांग्रेस के व्यापार वृद्धि दावे को पूरी तरह नकारा।
राहुल गांधी से 20 मिनट की मुलाकात का समय मांगा।
दीपावली तक महारैली टालने की व्यापारियों ने की अपील।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी की महारैली से बाजारों का कारोबार बढ़ने के दावे को व्यापारियों ने खारिज करते हुए कहा है कि दीपावली के बाजार में मोहब्बत की दुकान बंद मत करवाइए।
राहुल गांधी को संबोधित करते हुए व्यापारियों ने कहा कि आपकी मोहब्बत की दुकान का असली चेहरा हम व्यापारी ही हैं। साथ ही, कांग्रेस पार्टी के इस दावे को समझने के लिए कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता व लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से 20 मिनट का वक्त भी मांगा है।
20 बड़े होलसेल बाजारों के व्यापारी करना चाह रहे वार्ता
चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) के चेयरमैन बृजेश गोयल ने विपक्ष के नेता को खुला पत्र लिखा है, जिसमें कहा है कि रामलीला मैदान के नजदीक के 20 बड़े होलसेल बाजारों के 20 व्यापारी प्रतिनिधि राहुल गांधी से सिर्फ 20 मिनट का मिलने का समय चाहते हैं।
अगर उस मुलाकात में वह हमें यह समझा देते हैं कि एक नवंबर को रामलीला मैदान में 10 लाख लोगों के जुटान से दिल्ली का व्यापार बढ़ेगा, ग्राहक बढ़ेंगे, तो सीटीआई तभी अपना विरोध वापस ले लेगा और रैली का स्वागत करेगा।
20 बाजारों के व्यापारी राहुल से मांग रहे 20 मिनट
हालांकि, 20 मिनट कि उस चर्चा में व्यापारी आपको यह समझा देते हैं कि इस रैली से रामलीला मैदान से जुड़े 20 बड़े बाजारों में व्यापार का नुकसान होगा, तो आपको जनहित में इस रैली को दीपावली तक टालना पड़ेगा।
पत्र में बृजेश गोयल ने कहा कि हम लड़ाई नहीं, बातचीत चाहते हैं। राहुल गांधी खुद कहते हैं कि मैं सबकी सुनता हूं, छोटे व्यापारियों की आवाज सुनता हूं। तो हम 20 बाजारों के व्यापारी उनसे 20 मिनट मांग रहे हैं। ये लोकतंत्र की खूबसूरती होगी।
कांग्रेस पार्टी का दावा, रैली से बढ़ेगा दिल्ली का व्यापार
बिक्री के सबसे बड़े त्यौहार दीपावली के ठीक पहले रैली के जुटी भीड़, जाम और कई सड़कों पर यातायात प्रतिबंधित होने से बड़े स्तर पर व्यापार प्रभावित होने की आशंका को लेकर चलाई जा रही व्यापारियों की मुहिम से कांग्रेस पार्टी को बड़ा नुकसान हुआ है।
इस ड्रैमेज कंट्रोल में अब उसके द्वारा रैली से व्यापार बढ़ने का दावा किया जा रहा है। दिल्ली कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष मुदित अग्रवाल ने एक्स पोस्ट में कहा कि दिल्ली की जनता और व्यापारी भाई राहुल गांधी की रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
रविवार का दिन है, दिल्ली के सभी थोक बाजारों की छुट्टी रहती है, इसलिए सभी व्यापारी साथी बिना किसी रुकावट के भारी संख्या में इस रैली का समर्थन करने पहुंच रहे हैं।
कैट ने भी किया रैली वापस लेने का अनुरोध
जब देश के कोने-कोने से 10 लाख लोग दिल्ली आएंगे, तो यहां के होटलों, रेस्त्रां और स्थानीय बाजारों में खरीदारी बढ़ेगी, जिससे दिल्ली के व्यापार को एक नई रफ्तार मिलेगी। यह रैली जन-आवाज भी बुलंद करेगी और दिल्ली की अर्थव्यवस्था को भी मजबूत करेगी।
उधर, कंफेडेरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयोग द्वारा जमा किए गए हलफनामे का जिक्र करते हुए रैली को वापस लेने की मांग की है।
यह भी पढ़ें- पराली 4% घटी, AQI 15% सुधरा; फिर भी सामान्य दिनों में ज्यादा प्रदूषित रही दिल्ली की हवा
यह भी पढ़ें- दिल्ली में शराब बुकिंग पर सियासी संग्राम के बीच एप हुआ बंद, आम आदमी पार्टी के आरोपों पर भाजपा का पलटवार
