यौन उत्पीड़न मामले में कांग्रेस सांसद बिमोल अकोइजाम ने अग्रिम जमानत के लिए लगाई गुहार
यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे कांग्रेस सांसद बिमोल अकोइजाम ने अग्रिम जमानत याचिका दायर की है।

यौन उत्पीड़न मामले में कांग्रेस सांसद बिमोल अकोइजाम ने अग्रिम जमानत के लिए लगाई गुहार ( एआई जेनरेटेड इमेज )
HighLights
कांग्रेस सांसद बिमोल अकोइजाम ने अग्रिम जमानत याचिका दायर की।
यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे हैं अकोइजाम।
राउज एवेन्यू कोर्ट मंगलवार को याचिका पर करेगा सुनवाई।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे मणिपुर से कांग्रेस सांसद बिमोल अकोइजाम ने अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। उनके खिलाफ वसंत कुंज नार्थ थाने में मामला दर्ज है।
राउज एवेन्यू स्थित विशेष न्यायाधीश की अदालत इस याचिका पर मंगलवार को सुनवाई करेगी। इससे पहले 29 अक्टूबर को पटियाला हाउस कोर्ट ने उन्हें दो नवंबर तक अंतरिम संरक्षण दिया था।
राउज एवेन्यू कोर्ट में याचिका दाखिल
हालांकि, सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा था कि वर्तमान सांसद होने के कारण उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई का अधिकार क्षेत्र राउज एवेन्यू कोर्ट के पास है।
इसके बाद अकोइजाम की ओर से सोमवार को ऑनलाइन माध्यम से राउज एवेन्यू कोर्ट में याचिका दाखिल की गई।
सुनवाई के लिए सूचीबद्ध याचिका
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश (पीडीएसजे) निखिल चोपड़ा ने याचिका को सांसद-विधायक मामलों की विशेष अदालत के न्यायाधीश दिग्विनय सिंह के समक्ष सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया है।
अकोइजाम पर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में प्रोफेसर रहने के दौरान 11 छात्राओं ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं।
मामले की जांच कर रहे अधिकारी ने भी पटियाला हाउस कोर्ट में याचिका पर सुनवाई के अधिकार क्षेत्र को लेकर आपत्ति जताई थी। इसके बाद अदालत ने उन्हें दो नवंबर तक अंतरिम राहत दी थी।
यह भी पढ़ें- हाईकोर्ट के आदेश पर देवरिया के 9446 बेसिक शिक्षकों के दस्तावेजों की जांच शुरू, एक सप्ताह का अल्टीमेटम