अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में आज हरियाणा स्टेट डे का आयोजन, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे शिरकत
अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में आज हरियाणा स्टेट डे का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शिरकत करेंगे। यह कार्यक्रम हरियाणवी संस्कृति, परंपरा को देश-दुनिया के सामने प्रस्तुत करने का एक खास अवसर है।
-1795343787087_m.webp)
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी आज अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में का शिरकरत करेंगे। फोटो-जागरण आर्काइव
HighLights
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरियाणा स्टेट डे में होंगे शामिल।
हरियाणवी संस्कृति, परंपरा और विकास यात्रा की मिलेगी झलक।
मुख्यमंत्री हरियाणा पवेलियन का अवलोकन कर प्रदर्शकों से संवाद करेंगे।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में आज हरियाणा स्टेट डे का आयोजन किया जा रहा है इस कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शिरकत करेंगे।
गारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच मनाए जाने वाले इस कार्यक्रम में हरियाणवी संस्कृति, परंपरा और प्रदेश की विकास यात्रा की बहुआयामी झलक देखने को मिलेगी।
अंतरराष्ट्रीय मेले में मनाया जाएगा हरियाणा स्टेट डे
अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला देश के सबसे बड़े व्यापारिक और सांस्कृतिक आयोजनों में गिना जाता है, जहां देश-विदेश से हजारों प्रदर्शक और लाखों आगंतुक पहुंचते हैं।
ऐसे प्रतिष्ठित मंच पर हरियाणा स्टेट डे का आयोजन प्रदेश के लिए अपनी आर्थिक प्रगति, उद्यमशीलता और सांस्कृतिक विरासत को देश-दुनिया के सामने प्रस्तुत करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। भारत मंडपम का एम्फीथिएटर में 6 बजे हरियाणा स्टेट डे कार्यक्रम की शुरूआत होगी।
हरियाणा पवेलियन का करेंगे अवलोकन
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री मेले में बनाए गए हरियाणा पवेलियन का अवलोकन भी करेंगे। पवेलियन में प्रदेश के विभिन्न विभागों, उद्योगों, हस्तशिल्प कारीगरों और स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई है।
मुख्यमंत्री विभिन्न स्टालों पर जाकर प्रदर्शकों से संवाद करेंगे और उनके द्वारा प्रदर्शित उत्पादों व नवाचारों की जानकारी लेंगे। हरियाणा पवेलियन में प्रदेश की औद्योगिक प्रगति, निवेश के अवसरों, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और पारंपरिक कला-कौशल को प्रमुखता से दर्शाया गया है।