दिल्ली के सोनिया विहार में ढलते सूर्य को अर्घ्य देंगी CM रेखा गुप्ता, 1 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज यानी रविवार को सोनिया विहार में यमुना किनारे छठ घाट पर व्रतियों के साथ ...और पढ़ें

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता। फोटो-जागरण आर्काइव
HighLights
सीएम रेखा गुप्ता सोनिया विहार में छठ पूजा करेंगी।
यमुना किनारे छठ घाट पर एक लाख लोग जुटेंगे।
यह आयोजन पूर्वांचल के वोटरों को साधने से जुड़ा है।
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। सोनिया विहार क्षेत्र को पूर्वांचल के लोगों का गढ़ कहा जाता है। छठ महापर्व का अवसर है। छह दिन में तीसरी बार आज यानी रविवार को सीएम रेखा गुप्ता सोनिया विहार आएंगी। यमुना किनारे बने छठ घाट में वृतियों के साथ पूजा करेंगी।
इस घाट पर एक लाख से अधिक लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। इसे वर्ष 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव को देखते हुए पूर्वांचल के लोगों को साधने से भी जोड़ा जा रहा है।
दिल्ली के इस घाट पर सूर्यदेव को अर्घ्य देंगी सीएम
दिल्ली सरकार ने प्रदेश में 1400 से अधिक छठ घाट बनाएं हैं। सीएम रेखा गुप्ता खुद छठ की व्यवस्थाओं पर नजर रख रही हैं। सीएम रेखा गुप्ता खुद आज इस घाट से अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगी। सीएम सोमवार की सुबह आइटीओ स्थित हाथी घाट पहुंचेंगी। यहां वह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर छठी मैया और भगवान सूर्य की आराधना करेंगी।
11 किमी का लंबा घाट
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि यमुना नदी में माडल छठ घाट बनाए गए हैं। मूनक नहर पर 11 किमी लंबा छठ घाट बनाया गया है। घाटों पर साफ-सफाई, रोशनी, सुरक्षा, पेयजल, शौचालय, महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। इस बार माडल छठ घाटों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।