विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

DU की सुरक्षा को लेकर देर रात नॉर्थ कैंपस पहुंचीं सीएम रेखा, छात्राओं की सुनी समस्याएं

Published: Thu, 08 Oct 2026 11:44 AM (IST)Updated: Thu, 08 Oct 2026 12:16 PM (IST)

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने देर रात दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस का दौरा कर महिला सुरक्षा का जायजा लिया। उन्होंने छात्राओं से बातचीत की।

HighLights

  1. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने देर रात नॉर्थ कैंपस का दौरा किया।

  2. उन्होंने छात्राओं से मिलकर सुरक्षा संबंधी समस्याएं सुनीं।

  3. सीसीटीवी कैमरे और डार्क स्पॉट की स्थिति का जायजा लिया।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में महिला सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार देर रात नॉर्थ कैंपस का दौरा किया। वह छात्राओं के साथ कैंपस में घूमीं और सुरक्षा व्यवस्था का मौके पर जायजा लिया।

मुख्यमंत्री ने परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति देखी और यह जानकारी ली कि कितने कैमरे लगाए गए हैं और इनमें से कितने सक्रिय हैं। इसके साथ ही उन्होंने डीयू के विभिन्न हिस्सों में मौजूद डार्क स्पॉट और छात्राओं के लिए असुरक्षित माने जाने वाले स्थानों की भी जानकारी ली।

इस दौरान छात्राओं ने मुख्यमंत्री से बातचीत कर सुरक्षा से जुड़ी अपनी समस्याएं और आपबीती साझा की। मुख्यमंत्री ने उनकी चिंताओं को गंभीरता से सुना और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने पर जोर दिया।

यह भी पढ़ें- डीयू कॉलेजों में छात्राओं की सुरक्षा की मांग तेज, एबीवीपी ने सीवीएस कॉलेज के प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन