विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नवरात्र में दिल्ली में 1400 बेटियों को बांटी गई साइकिल, सीएम रेखा गुप्ता ने किया कन्या पूजन

Published: Fri, 16 Oct 2026 01:50 PM (IST)

शारदीय नवरात्रि पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग के सीएम श्री स्कूल में कन्या पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने 1,400 बेटियों को साइकिलें भी वितरित कीं।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नवरात्रि के पावन दिनों के अवसर पर 1,400 बेटियों को साइकिलें सौंपने के बाद खुशी प्रकट करती हुईं। सौ. सोशल मीडिया

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नवरात्रि के पावन दिनों के अवसर पर 1,400 बेटियों को साइकिलें सौंपने के बाद खुशी प्रकट करती हुईं। सौ. सोशल मीडिया

HighLights

  1. सीएम रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में कन्या पूजन किया।

  2. नवरात्रि पर 1,400 बेटियों को साइकिलें बांटी गईं।

  3. मुख्यमंत्री ने सनातन संस्कृति के महत्व पर जोर दिया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को शालीमार बाग स्थित सीएम श्री स्कूल में मां स्वरूपा बेटियों का कन्या पूजन किया और उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 1,400 बेटियों को साइकिलें भी दीं।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि हमारी सनातन संस्कृति अत्यंत अद्भुत है। जिन मां जगदम्बा के चरणों में संपूर्ण सृष्टि शीश नवाती है, उन्हीं मां का साक्षात स्वरूप हम नन्हीं कन्याओं में देखते हैं। उनके चरणों में श्रद्धा अर्पित करना, उनका पूजन करना और आशीर्वाद पाना परम सौभाग्य है।

1,400 बेटियों को साइकिलें सौंपते हुए उन्होंने कहा कि इन साइकिलों से बेटियों की शिक्षा की राह सुगम होगी और वे अपने सपनों को साकार कर सकेंगी। मुख्यमंत्री ने मां भगवती से प्रार्थना की कि उनकी कृपा हर बेटी पर बनी रहे। हर बेटी विद्या, साहस और सामर्थ्य से संपन्न होकर जीवन में खूब आगे बढ़े।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में नेहरू प्लेस के पास खिदमत रेस्टोरेंट में लगी आग, दमकल टीम ने एक घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

यह भी पढ़ें- आज दिल्ली में निकल रहे हैं बाहर? इन रास्तों पर लग सकता है भीषण जाम; ट्रैफिक एडवाइजरी देखकर तय करें प्लान