आज दिल्ली में निकल रहे हैं बाहर? इन रास्तों पर लग सकता है भीषण जाम; ट्रैफिक एडवाइजरी देखकर तय करें प्लान
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की 'लहरा दो तिरंगा' यात्रा के कारण आज दिल्ली में भीषण जाम की आशंका है, जिससे ...और पढ़ें

दिल्ली में प्रमुख मार्गों पर पुलिस तैनात। जागरण
HighLights
सीजेपी की 'लहरा दो तिरंगा' यात्रा से दिल्ली में जाम।
कनॉट प्लेस पर धारा 163 लागू, सेंट्रल पार्क बंद।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की विशेष एडवाइजरी।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। CJP Protest Today Updates: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की आज प्रस्तावित ‘लहरा दो तिरंगा’ यात्रा से दिल्ली के लाखों लोगों की टेंशन बढ़ गई हैं। सीजेपी के प्रस्तावित प्रोटेस्ट के चलते आज फिर राजधानी में कई रास्तों पर जाम लग सकता है।
दिल्ली पुलिस द्वारा कनॉट प्लेस पर धारा 163 लागू की गई है। उधर, एनडीएमसी ने कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क को दो दिन के लिए बंद रखने का नोटिस जारी कर दिया है।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की तरफ से जारी एक एडवाइजरी के मुताबिक, दोपहर 3 बजे से कनॉट प्लेस और उसके आसपास की सड़कों पर ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है।
इन मार्गों पर जाने से बचें
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आज कई प्रमुख रास्तों के लिए एडवाइजरी जारी है। इनमें संसद मार्ग, जनपथ, मिंटो रोड, बाराखंभा रोड और मंडी हाउस समेत कई प्रमुख इलाके शामिल हैं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि आज (16 अक्टूबर 2026) को इन रास्तों पर जाने से बचें।

लोगों को दी गई सलाह
आज दोपहर 3 बजे से कनॉट प्लेस और उसके आसपास के इलाकों में यातायात प्रभावित हो सकता है। इसलिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि घर से निकलने से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर देख लें। उसके बाद ही अपनी यात्रा का प्लान तैयार करें।
