'लापरवाही मिली तो छोडूंगी नहीं', छठ महापर्व से पहले घाटों को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सख्त चेतावनी
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने छठ महापर्व से पहले प्रमुख सूर घाट का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सभी कार्य समय पर पूरे करने के निर्देश दिए।
-1793031007101_m.webp)
दिल्ली में छठ घाटों का औचक निरीक्षण करती मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, एक्स।
HighLights
मुख्यमंत्री ने सूर घाट का औचक निरीक्षण किया।
अधिकारियों को लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
छठ से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। छठ महापर्व से पहले छठ घाटों का औचक निरीक्षण कर रहीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सोमवार को प्रमुख सूर घाट पर पहुंचीं। उन्होंने सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया, हालात जानें अधिकारियों को काम समय पर पूरा करने के सख्त निर्देश दिए।
घाट का निरीक्षण करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही मिली तो किसी को नहीं छोडूंगी, सख्तज कार्रवाई होगी। उन्होंने सभी लंबित कार्य महापर्व से पहले पूरे करने को कहा।
मुख्यमंत्री ने दिया निर्देश
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने जर्जर गेट, जंग लगे ढांचों और क्षतिग्रस्त हिस्सों की समुचित मरम्मत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने घाट परिसर की साफ-सफाई, रंग-रोगन और दोनों ओर पर्याप्त रोशनी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
पानी की व्यवस्था में कमियां मिलने पर अधिकारियों से जवाब मांगा और श्रद्धालुओं के स्नान के लिए उचित प्रबंध करने के निर्देश दिए। शौचालयों की सफाई, मरम्मत और अन्य बुनियादी सुविधाओं को भी तत्काल दुरुस्त करने को कहा।
छठ से पहले व्यवस्था करने का निर्देश
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आपसी समन्वय से सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरे करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि छठ के दिन तक इंतजार करने के बजाय व्यवस्थाएं पहले ही तैयार होनी चाहिए।
सीएम ने कहा कि छठ महापर्व पूर्वांचल के लाखों परिवारों की आस्था और परंपराओं से जुड़ा है। सरकार की जिम्मेदारी है कि प्रत्येक व्रती को स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण मिले।
यह भी पढ़ें- दिल्ली में पिछले वर्षों के मुकाबले अक्टूबर में सुधरी आबोहवा, फिर भी राष्ट्रीय मानकों से ज्यादा
यह भी पढ़ें- ओडिशा में 1 महीने से बंद है कलिंगा घाट, भूस्खलन से बिगड़े हालात; अब IIT दिल्ली की टीम निकालेगी समाधान
