विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली सरकार की हर योजना पारदर्शी, हर नागरिक को मिलेगा लाभ: सीएम रेखा गुप्ता

Published: Thu, 26 Feb 2026 05:58 AM (IST)

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर पूर्वी दिल्ली में जनसंवाद किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली ...और पढ़ें

सरकार के कार्यकाल का एक साल पूरा होने पर पूर्वी दिल्ली के दौरे पर सीएम रेखा गुप्ता।

सरकार के कार्यकाल का एक साल पूरा होने पर पूर्वी दिल्ली के दौरे पर सीएम रेखा गुप्ता।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर चल रहे प्रवास कार्यक्रम के तीसरे दिन मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्वी दिल्ली लोकसभा में कार्यकर्ताओं से जनसंवाद किया। इस दौरान सीएम ने कहा कि बीते एक साल में दिल्ली सरकार ने पूरे पारदर्शी तरीके से काम किया है। ऐसे में सरकार की योजनाओं का लाभ हर नागरिक को मिलेगा। कार्यकर्ता योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाए।

इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद हर्ष मल्होत्रा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने भी योजनाओं की जानकारी दी।सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि एक वर्ष में हमारी सरकार ने स्वास्थ्य, सड़क और बुनियादी सुविधाओं पर तेजी से काम किया है।

यमुनापार के विकास को प्राथमिकता देते हुए ठप पड़ी योजनाओं को गति दी गई है। जनता का विश्वास हमारी सबसे बड़ी पूंजी है, इसलिए हर योजना को पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से लागू किया जा रहा है। बीते दस साल में जो रुकावटें पिछली सरकार ने डालीं, उससे आगे बढ़कर अब दिल्ली का सतत विकास होगा।

केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि आयुष्मान कार्ड और जन औषधि केंद्रों से हजारों परिवारों को राहत मिली है। आश्रम- बदरपुर, कालिंदी कुंज, डीएनडी-फरीदाबाद-सोहना और अन्य कारिडोर से जाम और प्रदूषण दोनों में कमी आएगी। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि सरकार द्वारा किए गए कार्यों को घर-घर तक पहुंचाना संगठन की पहली जिम्मेदारी है। जनता ने सरकार और निगम दोनों जगह भाजपा को आशीर्वाद दिया है, इसलिए जनप्रतिनिधि हमेशा जनता की सेवा में उपस्थित हैं।

यमुनापार विकास बोर्ड के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि 728 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का असर जल्द ही यमुनापार में दिखाई देगा। विष्णु मित्तल, विधायक रविकांत उज्जैनवाल, डा. अनिल गोयल, संजय गोयल, अभय वर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, तरविंदर सिंह मारवाह, रवि नेगी, दीपक गाबा, वीरेंद्र धामा व भारत गौड़ समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- खतरे में पृथ्वी : सात 'प्लैनेटरी बाउंड्री' पार, अब अनजान संकट के मुहाने पर खड़ी दुनिया

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।