विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गिरफ्तारी के बाद भी 10 अक्टूबर को होगा CJP का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, सौरभ दास बोले- सड़क पर उतरना अंतिम विकल्प

Published: Mon, 05 Oct 2026 11:53 PM (GMT+05:30)

सीजेपी ने घोषणा की है कि नेताओं की गिरफ्तारी या हिरासत के बावजूद 10 अक्टूबर का राष्ट्रव्यापी आंदोलन स्थगित नहीं ...और पढ़ें

सौरभ दास ने कहा- गिरफ्तारी के बाद भी प्रदर्शन जारी रहेगा।

सौरभ दास ने कहा- गिरफ्तारी के बाद भी प्रदर्शन जारी रहेगा।

HighLights

  1. सीजेपी का 10 अक्टूबर का राष्ट्रव्यापी आंदोलन स्थगित नहीं होगा।

  2. नेताओं की गिरफ्तारी या हिरासत के बावजूद प्रदर्शन जारी रहेगा।

  3. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ होगा यह विरोध।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने स्पष्ट किया कि नेताओं की गिरफ्तारी या हिरासत के बावजूद 10 अक्टूबर का राष्ट्रव्यापी आंदोलन स्थगित नहीं होगा। सीजेपी के सह संयोजक सौरभ दास ने कहा कि संगठन का आंदोलन किसी एक नेता की मौजूदगी पर निर्भर नहीं करेगा।

उन्होंने नागरिकों से अपील की कि अगर सीजेपी नेताओं को हिरासत में लिया जाता है, तो भी वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखना जारी रखें। सीजेपी ने 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर समेत देशभर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरूद्ध विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है।

सड़कों पर बार-बार उतरना युवाओं का अंतिम विकल्प: सौरभ दास

उन्होंने बताया कि यह विरोध प्रदर्शन चुनावी जवाबदेही के मुद्दे पर है और प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर जाने पर रोक लगाई जाती है, तो प्रदर्शनकारियों को दूसरी जगहों पर शांतिपूर्ण और कानूनी तरीके से अपनी आवाज उठाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने इंडी गठबंधन के जारी विरोध प्रदर्शन का स्वागत करते हुए कहा कि सड़कों पर बार-बार उतरना युवाओं का अंतिम विकल्प है।

यह भी पढ़ें- 10 अक्टूबर के आंदोलन के लिए AAP ने कसी कमर, बनाई गिरफ्तारी से निपटने की रणनीति