10 अक्टूबर के आंदोलन के लिए AAP ने कसी कमर, बनाई गिरफ्तारी से निपटने की रणनीति
आम आदमी पार्टी ने 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित आंदोलन को सफल बनाने के लिए संगठन स्तर पर तैयारियां ...और पढ़ें

10 अक्टूबर के प्रदर्शन को लेकर आप की रणनीति।
HighLights
10 अक्टूबर के जंतर-मंतर आंदोलन की तैयारी तेज।
गिरफ्तारी की स्थिति में वैकल्पिक नेतृत्व पर चर्चा।
कार्यकर्ताओं के लिए वैकल्पिक संचार व्यवस्था की तैयारी।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित आंदोलन को सफल बनाने के लिए संगठन स्तर पर तैयारियां तेज कर दी हैं।
पार्टी ने सोमवार को दिल्ली के विधायकों, पार्षदों, जिलाध्यक्षों, विधानसभा अध्यक्षों और वार्ड प्रभारियों के साथ बैठक कर आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की। बैठक में पहली पंक्ति के नेताओं की गिरफ्तारी की स्थिति में दूसरी और तीसरी पंक्ति की नेतृत्व व्यवस्था तैयार करने पर जोर दिया गया।
विपक्षी नेताओं को गिरफ्तार करने की तैयारी
आप ने आरोप लगाया कि आंदोलन से घबराई सरकार विपक्षी नेताओं और इससे जुड़े संगठनों के पदाधिकारियों को झूठे मुकदमों में गिरफ्तार करने की तैयारी कर रही है। आप ने कहा कि यदि प्रदर्शन से पहले नेताओं को हिरासत में लिया जाता है तो भी आंदोलन रुकना नहीं चाहिए।
पार्टी कार्यकर्ताओं से संचार व्यवस्था का वैकल्पिक इंतजाम रखने को कहा। उनका कहना था कि इंटरनेट मीडिया के माध्यम बाधित होने की स्थिति में दूसरे माध्यमों से कार्यकर्ताओं तक संदेश पहुंचाने की तैयारी होनी चाहिए। बैठक में अाप के दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज भी मौजूद थे।
