विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से चाचा-भतीजे की मौत

Published: Mon, 05 Oct 2026 10:31 PM (IST)

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर नूंह जिले की सीमा में एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत हो गई। ...और पढ़ें

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से चाचा-भतीजे की मौत ( एआई जेनरेटेड इमेज )

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से चाचा-भतीजे की मौत ( एआई जेनरेटेड इमेज )

HighLights

  1. दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर नूंह सीमा में भीषण सड़क हादसा।

  2. बाइक सवार चाचा-भतीजे की अज्ञात वाहन से टक्कर में मौत।

  3. पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जागरण संवाददाता, नूंह। जिले की सीमा से गुजर रहे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर थाना रोजका मेव सीमा में एक भीषण सड़क हादसे में बाइक पर सवार चाचा-भतीजे की मौत हो गई। पलवल जिले के कानौली गांव के रहने वाले विजय कुमार व उसका भतीजा नवीन फरीदाबाद से बाइक पर सवार होकर अपने गांव आ रहे थे।

हालांकि, इस मार्ग पर बाइक चलाना प्रतिबंध है। इसके बावजूद बाइक चलाना आम बात हो गई है। अज्ञात वाहन ने रविवार की रात करीब 12 बजे किरंज के बाइक पर आ रहे चाचा-भतीजे को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद वाहन मौके से फरार हो गया। जिसकी सूचना सुबह करीब छह बजे पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया। मृतकों की पहचान विजय कुमार और नवीन निवासी कनौली थाना हथीन जिला पलवल के रूप में हुई है।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ दिया दम

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कनौली निवासी विजय कुमार और नवीन एक बाइक पर सवार होकर फरीदाबाद से अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक किरंज के पास पहुंची तो एक अज्ञात वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें राहगीरों की मदद से अस्पताल ले जाया गया। लेकिन, दोनों ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।

अज्ञात चालक के खिलाफ दर्ज किया गया केस

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया गया है और अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। रोजका मेव थाना प्रभारी विनोद कुमार ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि सोमवार सुबह हुए हादसे में स्वजन की शिकायत के आधार पर अज्ञात चालक के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही, सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।