महिला पत्रकार से छेड़छाड़ के खिलाफ CJP ने खोला मोर्चा, ACP विवेक भगत पर कार्रवाई की मांग
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने ACP विवेक भगत पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ के आरोपों को लेकर संसद मार्ग पुलिस ...और पढ़ें

संसद मार्ग पुलिस स्टेशन के बाहर जुटी भीड़।
HighLights
CJP ने ACP विवेक भगत पर छेड़छाड़ के आरोपों का विरोध किया।
सौरव दास ने पुलिस पर पीड़िता से न मिलने का आरोप लगाया।
CJP कार्यकर्ता संसद मार्ग पुलिस स्टेशन के बाहर डटे रहे।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ACP विवेक भगत पर महिला पत्रकार से कथित छेड़छाड़ के आरोपों के मामले में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने विरोध जताया है। CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर दावा किया कि पुलिस पीड़िता से मिलने को तैयार नहीं है।
सौरव दास ने पोस्ट में कहा कि CJP के लोग संसद मार्ग पुलिस स्टेशन के बाहर मौजूद हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस उस महिला से मिलने को तैयार नहीं है, जिसके साथ ACP विवेक भगत ने कथित तौर पर छेड़छाड़ की है।
उन्होंने लिखा कि यह स्वीकार्य नहीं है और जब तक पुलिस उन्हें अंदर जाने की अनुमति नहीं देती, तब तक वे थाने के बाहर खड़े रहेंगे।
We are outside the Parliament Street Police Station. The Police is unwilling to meet the victim who has been molested by ACP Vivek Bhagat. This is unacceptable! We will continue to stand here until they let us in! @whattalawyer @Cockroachisback https://t.co/oNf4vStlNz
— Saurav Das (@SauravDassss) October 4, 2026
तीन महिला पत्रकारों की शिकायतें क्राइम ब्रांच को भेजी गईं
पूरे घटनाक्रम को स्पष्ट करते हुए दिल्ली पुलिस ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, 3 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली इलाके में विरोध प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था की स्थिति के बीच तीन महिला पत्रकारों ने पुलिस अधिकारियों पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए।
On 03-10-26, during the protest in New Delhi area, while being in law and order situation, allegations of sexual harassment were made by three female journalists against police officers. New Delhi District has received their complaints and the same are transferred to Crime Branch for fair and impartial enquiry. @PTI_News @ANI #DPUpdates
— Delhi Police (@DelhiPolice) October 4, 2026
नई दिल्ली जिला पुलिस को तीनों की शिकायतें प्राप्त हुई हैं और निष्पक्ष एवं स्वतंत्र जांच के लिए इन्हें क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया है। पुलिस के अनुसार, शिकायतों की जांच क्राइम ब्रांच करेगी। मामले में लगाए गए आरोपों की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
यह भी पढ़ें- 'हमें एंटी-नेशनल साबित करने की कोशिशें हो रहीं', CJP प्रवक्ता सौरभ दास का दिल्ली पुलिस को लेकर बड़ा दावा
