विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जंतर-मंतर पर हलचल तेज: कई CJP कार्यकर्ता हिरासत में, बसों में ले गई पुलिस; दीपके और सौरभ दास पर पैनी नजर

Published: Sat, 10 Oct 2026 09:21 AM (GMT+05:30)Updated: Sat, 10 Oct 2026 09:29 AM (GMT+05:30)

CJP Protest Delhi Updates: दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें ...और पढ़ें

सीजेपी के कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। जागरण

सीजेपी के कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। जागरण

HighLights

  1. CJP कार्यकर्ताओं ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का प्रयास किया।

  2. दिल्ली पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को तुरंत हिरासत में लिया।

  3. राजधानी में सुरक्षा बढ़ाई गई, कई रास्ते बंद किए गए।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। CJP Protest Delhi Updates: राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर पर शनिवार सुबह हलचल तेज हो गई है। सीजेपी के कुछ कार्यकर्ताओं ने सुबह-सुबह प्रदर्शन करने की कोशिश तो पुलिस ने उन्हें तुरंत हिरासत में ले लिया।

दिल्ली पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है और जंतर-मंतर के आसपास हाई सिक्योरिटी है। दिल्ली पुलिस ने राजधानी में जगह-जगह पर नाकाबंदी कर रखी है।

जंतर-मंतर पहुंचने पर हिरासत में

दिल्ली में कनॉट प्लेस की तरफ से कुछ सीजेपी समर्थकों ने जंतर-मंतर की तरफ आने की कोशिश की, जिन्हें तुरंत हिरासत में ले लिया गया है। इनके अलावा जंतर-मंतर पर पहुंचने वाले सभी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया जा रहा है।

हुमायूं टॉम से इंडिया गेट जाने वाले रास्ते को दिल्ली पुलिस ने बंद कर दिया है। क्योंकि निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर आने वाले प्रदर्शनकारी इस रास्ते से ही जंतर-मंतर जाने का प्रयास करेंगे।

चप्पे-चप्पे पर पुलिसफोर्स तैनात

ली मेरेडिएन चौराहे पर जंतर-मंतर, संसद भवन की तरफ जाने वाले हर रास्ते को बंद किया गया है और यहां पर सैकड़ों की सख्या में फोर्स तैनात है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस का कड़ा पहरा है।

दिल्ली में सीजेपी के प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे स्थित रजोकरी बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था तेज कर दी गई है। भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवान बॉर्डर पर पहुंच चुके हैं। अब दिल्ली पुलिस की ओर से बैरिकेडिंग की तैयारी तेज की जा रही है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में हर तरफ नाकाबंदी, बसों-ट्रेनों की चेकिंग और यात्रियों से पूछताछ; तस्वीरों में देखें राजधानी के हालात

यह भी पढ़ें- दिल्ली में बॉडी कैमरों से लैस पुलिस और पिंक फोर्स हर एक्टिविटी करेगी रिकॉर्ड; जगह-जगह मल्टी-लेयर बैरिकेडिंग