दीपके, सौरभ और आशुतोष डिटेन, जंतर-मंतर पर सन्नाटा... संसद मार्ग से कनॉट प्लेस तक कैसा है हाल?
CJP Protest Updates: सीजेपी का मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन दिल्ली पुलिस ...और पढ़ें
-1791619395733_m.webp)
जंतर-मंतर जाने वाले रस्ते को पूरी तरह से बंद किया गया है। जागरण
HighLights
CJP का मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर प्रदर्शन।
दिल्ली पुलिस ने CJP के तीन बड़े नेताओं को हिरासत में लिया।
जंतर-मंतर, इंडिया गेट पर भारी पुलिस बल, प्रदर्शनकारी नहीं पहुंचे।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। CJP Protest Updates: राजधानी दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रस्तावित प्रोटेस्ट कामयाब नहीं हो सका।
दिल्ली पुलिस की मुस्तैदी के चलते जंतर-मंतर, संसद मार्ग और इंडिया गेट पर प्रदर्शनकारी नहीं पहुंच सके। जिस वजह से राजधानी में शांति का माहौल बना हुआ है।

दरअसल, कॉकरोच जनता पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार (Gyanesh Kumar) के इस्तीफे की मांग को लेकर आज (10 अक्टूबर) को दिल्ली में जंतर-मंतर पर बड़े स्तर पर प्रोटेस्ट करने एलान किया था। उन्होंने लोगों से बड़ी संख्या में जंतर-मंतर पहुंचने का आह्वान किया था। लेकिन दिल्ली पुलिस की तैयारी के बीच सीजेपी अपने प्लान में कामयाब नहीं हो सकी।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, सुबह से अब तक जितने लोग भी जंतर-मंतर, इंडिया गेट या संसद मार्ग पर प्रदर्शन करने पहुंचे, उन्हें तुरंत हिरासत में ले लिया।
-1791622578962.webp)
जंतर-मंतर और संसद मार्ग पर छाया सन्नाटा
वहीं, इस समय जंतर-मंतर, इंडिया गेट और संसद मार्ग पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। जिस वजह से प्रदर्शनकारी वहां तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। उन्हें पहले ही डिटेन किया जा रहा है। यही वजह है कि जंतर-मंतर, संसद मार्ग और इंडिया गेट पर सन्नाटा छाया हुआ है।
-1791619475063.webp)
विमान के अंदर से ही तीनों डिटेन
सीजेपी के तीनों बड़े नेता, अभिजीत दीपके (Abhijeet Deepke), आशुतोष रांका (Ashutosh Ranka) और सौरभ दास (Saurabh Das) विमान से दिल्ली पहुंचे। आईजीआई एयरपोर्ट पर पहले से तैनात दिल्ली पुलिस ने विमान के अंदर से ही तीनों नेताओं को हिरासत में ले लिया है।

तीनों के मोबाइल जब्त
इस दौरान दीपके ने अपने मोबाइल से सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने की कोशिश की तो पुलिस ने तीनों के मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक गजट को भी जब्त कर लिया।

हर तरफ नाकाबंदी
दिल्ली पुलिस ने राजधानी और आसपास सटे शहरों में नाकाबंदी कर रखी है। सभी वाहनों की चेकिंग की जा रही है। साथ ही रेलवे स्टेशनों पर सभी यात्रियों से पूछताछ के बाद ही उन्हें बाहर निकलने दिया जा रहा है।

