विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PHOTOS: जंतर-मंतर से संसद तक मार्च, गोरिल्ला युद्ध की तर्ज पर चलता रहा पुलिस और प्रदर्शनकारियों में संघर्ष

Published: Mon, 20 Jul 2026 08:42 PM (IST)

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के जंतर-मंतर से संसद तक के मार्च के दौरान दिल्ली में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच ...और पढ़ें

सीजेपी ने 20 जुलाई को संसद मार्च का आह्वान किया था। फोटो- जागरण

सीजेपी ने 20 जुलाई को संसद मार्च का आह्वान किया था। फोटो- जागरण

HighLights

  1. सीजेपी का जंतर-मंतर से संसद तक मार्च।

  2. पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस का प्रयोग किया।

  3. प्रदर्शनकारियों ने कई बैरिकेड तोड़े, इमारत में घुसे।

नेमिष हेमंत, नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के जंतर-मंतर से संसद तक मार्च में प्रदर्शनकारी कई घंटों तक सुरक्षा बलों को छकाते रहे। इस दौरान सीजेपी नेतृत्व के साथ ही अन्य राजनीतिक दलों के नेतृत्व को नकार कर आगे बढ़ते प्रदर्शनकारियों को मनाने में पुलिस को काफी मुश्किलें आई। अंतिम मोर्चे पर लाठीचार्ज के साथ आंसू गैस का सहारा लेना पड़ा।

तब जाकर भीड़ तितर-बितर हुई। अन्यथा एक समय ऐसा लग रहा था कि लक्ष्य संसद भवन बस कुछ कदमों की दूरी पर है।
मेट्रो, बस तथा अपने वाहनों से भोर से ही प्रदर्शनकारियों का जत्था जंतर-मंतर की तरफ बढते चला आ रहा था। सुबह सात बजते-बजते पूरा आंदोलन स्थल प्रदर्शनकारियोें से भर गया था।

0

हर उम्र और वर्ग के लोग थे प्रदर्शन में शामिल

उसमें हर उम्र व वर्ग से लोग थे, जिसमें युवाओं की संख्या अधिक थी। लोग पेड़ों, सार्वजनिक शौचालय व पानी के टैंकर के ऊपर के साथ दीवारों व बैरिकेड्स तक पर चढ़ गए थे। उमस व गर्मी के बावजूद प्रदर्शनकारियों की भीड़ बढ़ती जा रही थी। इस बीच, दिल्ली पुलिस द्वारा लगातार उद्घोषणा की जा रही थी कि संसद मार्च की अनुमति नहीं है, लोग वापस जाएं। पर प्रदर्शनकारी कहां मानने वाले।

1

प्रदर्शनकारी बैरिकेड को ढहाते हुए संसद मार्ग की तरफ बढ़े

साढ़े आठ बजते-बजते टालस्टाय रोड पर लगाए गए पहले बैरिकेड्स पर दबाव इतना बढ़ा कि प्रदर्शनकारी उसे ढहाते हुए संसद मार्ग पर आ गए। वैसे, इस दौरान पुलिस के साथ अर्द्धसैनिक बल के जवान संयम बरतते रहे। संसद मार्ग पर लगाए गए दूसरे बैरिकेड्स पर चढ़ने वालों को नीचे उतारती रहे, लेकिन यह प्रयास ज्यादा देर तक सफल नहीं रहा और साढ़े नौ तक वह बैरिकेड्स भी ढह गया और प्रदर्शनकारी संसद मार्ग थाना के सामने तक पहुंच गए।

2

प्रदर्शनकारियों ने ईको वैन और शौचालय को बनाया निशाना

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने एक ईको वैन तथा सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगे लाइट्स को निशाना बनाया। वहीं, व्रज वाहन पर चढ़ गए। सीजेपी पदाधिकारियों द्वारा प्रदर्शनकारियों को मनाने की कोशिशों में केंद्र सरकार से बातचीत जारी होने की जानकारी देकर एक घंटे संसद मार्ग पर संयम की अपील की गई, लेकिन यह भी काम न आया।

इस बीच, दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी, पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया व आप नेता संजय सिंह वहां लगे बैरिकेड्स को फांदते हुए जंतर-मंतर की ओर बढ़ गए। सपा सांसद डिंपल यादव प्रदर्शनकारियों से मिलने की कोशिश में पहुंची, लेकिन पुलिस ने रोक दिया। फिर उन्हें घेरकर संसद मार्ग थाने ले गए।

3

प्रदर्शनकारी जीवन विहार बिल्डिंग में घुस गए

इस बीच, प्रदर्शनकारी जीवन विहार बिल्डिंग में घुस गए और उसमें गेट पर लगे शीशे को निशाना बनाया। साथ ही जंतर-मंतर को जाते मार्ग पर लगे बैरिकेडि्ंग को भी ढहाने की कोशिश की। संसद मार्ग पर प्रदर्शनकारियों व सुरक्षा बलों के बीच गोरिल्ला युद्ध में हल्की झड़प का दौर करीब डेढ़ घंटे तक चला और कुछ प्रदर्शनकारी पुलिस की ट्रक व व्रज वाहन पर चढ़ गए।

4

सुरक्षाबलों ने लाठी चार्ज किया

धीरे-धीरे भीड़ का दबाव यहां भी बढ़ने लगा और थोड़ी देर में प्रदर्शनकारियों ने संसद मार्ग थाने के सामने के बैरिकेड्स को भी ढहा दिया। इसके बाद सुरक्षाबलों ने लाठीचार्ज कर दिया। जिसमें कई प्रदर्शनकारी चोटिल हुए तो कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले जाया गया। इस दौरान आरसीएस कार्यालय की बिल्डिंग पर चढ़े प्रदर्शनकारियों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। इससे कई सुरक्षाकर्मी भी चोटिल हो गए।

5

प्रदर्शनकारी पुलिस के वाहनों को बनाया निशाना

झड़प के दौरान पुलिस के कई वाहन भी निशाने पर आए। कुछ प्रदर्शनकारी बचने के लिए कारों पर चढ़ गए। इसके साथ ही उप्र के नगीना से सांसद चंद्रशेखर का प्रवेश होता है। वह भी केंद्र से मांगों पर बातचीत चलने और संयम की अपील करते हैं। प्रदर्शनकारियों के बीच से भी आंदोलन के अहिंसक होने की अपील की जाती रही।

6

प्रदर्शनकारी 2 बजे के आसपास फिर उग्र हो गए

उसके बाद आधे घंटे तक माहौल शांत रहा, लेकिन करीब दो बजे भीड़ उग्र होते हुए संसद मार्ग थाने का बैरिकेड्स ढहाते हुए पटेल सर्कल से आगे बढ़ते हुए संसद मार्ग पर पोस्ट भवन के सामने बैरिकेड्स के सामने पहुंच जाती है। इस दौरान अशोक रोड पर यातायात थम जाता है और सबकी सांसें अटक जाती है, जबकि प्रदर्शनकारी उत्साहित नजर आते हैं, क्योंकि अब संसद भवन चंद कदम की दूरी पर है।

7

पुलिस आंसू गैस के गोले दागती है

इस दौरान वर्षा और हवा से मौसम थोड़ा अच्छा होता है, लेकिन बैरिकेड़्स पर सुरक्षा बलों से रह-रहकर झड़प जारी रहती है। आखिरकार ढाई बजे पुलिस अंतिम अस्त्र आजमाती है और आंसू गैस के गोले दागना शुरू करती है। पहले तो कुछ गोले प्रदर्शनकारियों द्वारा उठाकर पुलिस की ओर ही फेंके जाते हैं, लेकिन गोलों की वर्षा में आंख, शरीर में जलन के साथ सांस लेने में परेशानी के साथ भीड़ तितर बितर होती है।

9

जैमर से इंटरनेट सेवा रही ठप

पूरे प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने जैमर लगा रखा था, जिसके चलते करीब दो किमी के दायरे में लोगों के इंटरनेट काम नहीं कर रहे थे, जबकि भीड़ के चलते बातचीत में भी परेशानी आ रही थी। ऐसे में लोग एक-दूसरे से संपर्क नहीं कर पा रहे थे।

8

यह भी पढ़ें- CJP के प्रदर्शन के चलते दिल्ली के पांच मेट्रो स्टेशन रहे बंद, यात्रियों को हुई भारी दिक्कत