विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CJP के प्रदर्शन के चलते दिल्ली के पांच मेट्रो स्टेशन रहे बंद, यात्रियों को हुई भारी दिक्कत

Published: Mon, 20 Jul 2026 08:07 PM (GMT+05:30)

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के कारण दिल्ली के पांच प्रमुख मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए, जिससे यात्रियों को ...और पढ़ें

सीजेपी प्रदर्शनकारियों ने राजीव चौक मेट्रो स्टेशन में घुसकर नारेबाजी की। (फोटो- वीडियो ग्रैब)

सीजेपी प्रदर्शनकारियों ने राजीव चौक मेट्रो स्टेशन में घुसकर नारेबाजी की। (फोटो- वीडियो ग्रैब)

HighLights

  1. कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन से पांच मेट्रो स्टेशन बंद हुए।

  2. राजीव चौक, केंद्रीय सचिवालय पर यात्रियों को भारी परेशानी हुई।

  3. दोपहर सवा दो बजे तक सभी मेट्रो स्टेशन फिर से खुले।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के कारण मेट्रो यात्री कई घंटे परेशान रहे। सुबह से व्यस्त इंटरचेंज स्टेशन में शामिल राजीव चौक और केंद्रीय सचिवालय सहित पांच मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए जिससे कार्यालय जाने वालों को परेशानी हुई। इससे पहले कई प्रदर्शनकारी राजीव चौक मेट्रो स्टेशन में घुसकर नारेबाजी की जिससे अफरा-तफरी की स्थिति हो गई। मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन के अंदर भी प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी की।

दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने सुबह नौ बजे एक्स पर पोस्ट कर सुरक्षा कारणों से जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय और सेवा तीर्थ मेट्रो स्टेशन बंद करने की जानकारी दी। इन स्टेशनों के प्रवेश व निकास गेट को बंद कर दिया गया जिससे बड़ी संख्या में यात्री फंस गए। स्टेशन के बाहर गेट पर भी यात्रियों की भीड़ जमा हो गई।

राजीव चौक मेट्रो स्टेशन में घुसकर की नारेबाजी

इससे पहले कई प्रदर्शनकारी राजीव चौक मेट्रो स्टेशन में घुस गए और नारेबाजी की। वह फेयर कल्केशन गेट के ऊपर से कूदकर प्लेटफार्म तक जाते दिखे। किसी तरह से सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोका। इसी तरह से मंडी हाउस पर भी कुछ प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी की।

मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद होने के कारण यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए दूसरे मेट्रो स्टेशन तक पैदल जाना पड़ा। कई लोगों ने अन्य विकल्पों का सहारा लिया। इससे उन्हें कार्य स्थल पर पहुंचने में विलंब हुआ। अपराह्न सवा दो बजे तक स्थिति सामान्य हो गई। एक-एक कर बंद किए गए सभी मेट्रो स्टेशन के गेट खोल दिए गए। सबसे बाद में पटेल चौक और जनपथ मेट्रो स्टेशन को खोला गया।

यह भी पढ़ें- संसद मार्च बना बवाल! बैरिकेड टूटे, लाठीचार्ज-आंसू गैस के बीच 9 घंटे तक थमी रही दिल्ली

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।