विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CJP के नए कप्तान अजिंक्य शिंदे की पहली अपील क्या? दीपके के डिटेन होने के बाद जंतर-मंतर पर बढ़ी सख्ती

Published: Sat, 10 Oct 2026 04:29 PM (GMT+05:30)Updated: Sat, 10 Oct 2026 04:31 PM (GMT+05:30)

CJP के नेता अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका को दिल्ली में हिरासत में लिया गया है। इसके बाद ...और पढ़ें

अजिंक्य शिंदे की लोगों से अपील। AI जनरेटेड

अजिंक्य शिंदे की लोगों से अपील। AI जनरेटेड

HighLights

  1. CJP नेता अभिजीत दीपके, सौरभ दास, आशुतोष रांका हिरासत में।

  2. अजिंक्य शिंदे ने संभाली CJP आंदोलन की कमान।

  3. समर्थकों से जंतर-मंतर पर जुटने की अपील की।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। CJP Protest Updates: मुंबई से विमान में दिल्ली पहुंचे सीजेपी नेता अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। हिरासत में लिए जाने के बाद दीपके ने आंदोलन की कमान पार्टी के राष्ट्रीय संगठन प्रभारी अजिंक्य शिंदे सौंप दी। शिंदे ने पार्टी कार्यकर्ताओं और लोगों से पहली अपील क्या की है, आइए जानते हैं?

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास को दिल्ली में आईजीआई एयरपोर्ट से शनिवार (10 अक्टूबर) को हिरासत में लिया गया है। पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन की जिम्मेदारी अब पार्टी के राष्ट्रीय संगठन प्रभारी अजिंक्य शिंदे ने संभाल ली है।

पार्टी से जिम्मेदारी मिलने के बाद अजिंक्य शिंदे ने एक वीडियो संदेश जारी कर समर्थकों से आंदोलन जारी रखने और बड़ी संख्या में जंतर-मंतर पर जुटने की अपील की है।

WhatsApp Image 2026-10-10 at 15.16.05

अजिंक्य शिंदे ने समर्थकों का आह्वान करते हुए कहा कि यदि पुलिस-प्रशासन उन्हें रास्ते में रोकने या जंतर-मंतर तक पहुंचने से रोकने की कोशिश करता है, तो कार्यकर्ता घबराएं नहीं और जहां भी रोका जाए, वहीं बैठकर अपनी आवाज बुलंद करें और उस जगह को ही 'जंतर-मंतर' बना लें।

WhatsApp Image 2026-10-10 at 15.16.08

वहीं, पार्टी के नए नेतृत्व के इस आह्वान के बाद जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें- कौन हैं अजिंक्य शिंदे? अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने के बाद संभाली CJP की कमान

यह भी पढ़ें- CJP प्रोटेस्ट के बीच ममता बनर्जी के बाद अरविंद केजरीवाल भी दिल्ली पुलिस की हिरासत में, 600 से अधिक डिटेन