Abhijeet Dipke: सीजेपी नेता अभिजीत दीपके गिरफ्तार, शांति भंग के आरोप में दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया केस
Tiranga March News: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप ...और पढ़ें

सीजेपी नेता अभिजीत दीपके गिरफ्तार। सोशल मीडिया
HighLights
CJP संस्थापक अभिजीत दीपके दिल्ली में गिरफ्तार हुए।
शांति भंग करने की धारा 126/170 में केस दर्ज।
दूसरी बार हुई निवारक कार्रवाई, तिहाड़ जेल संभव।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके के लिखाफ दिल्ली पुलिस ने शांति भंग करने की धारा 126/170 में मुकदमा दर्ज कर (Abhijeet Dipke Arrest) गिरफ्तार कर लिया है।
दीपके के लिखाफ दूसरी बार प्रोवेंटिव एक्शन लिया गया है। हो सकता है कि 10:30 बजे इन्हें एसीएम (एडिशनल सिटी मजिस्ट्रेट) कोर्ट में पेश कर आशुतोष रांका और सौरव दास की तरह पिछले बेल बांड की शर्त का उल्लंघन करने वाले पर कुछ दिनों के लिए तिहाड़ जेल भेज दिया जाए।
नेहा बोरा को सख्त हिदायत देकर छोड़ा
दैनिक जागरण ने पहले ही इस तरह की आशंका जाहिर करते हुए शनिवार को खबर भी प्रकाशित की है।शुक्रवार को दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए वामपंथी छात्र संगठन आइशा की अध्यक्ष नेहा बोरा को सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया था।
तिहाड़ जेल में सौरव दास और आशुतोष रांका
अभिजीत दीपके के दो साथी सीजेपी के सह संयोजक सौरव दास और आशुतोष रांका अभी तिहाड़ जेल में ही हैं। उन्हें वहां सुरक्षा कारणों से अलग-अलग बैरक में रखा गया है। इन्हें आम कैदियों से दूर रखा गया है ताकि कैदी इन पर किसी तरह का हमला या गाली-गलौज ना कर पाए।
इस संगठन को छात्रों का समर्थन न मिल पाने से दिल्ली पुलिस ने अब सीजेपी पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।
यह भी पढ़ें- दिल्ली विरोध प्रदर्शन: AISA की नेहा बोरा हुईं रिहा, अभिजीत दीपके की आज मजिस्ट्रेट के सामने होगी पेशी
यह भी पढ़ें- अभिजीत दीपके पर फिर शांति भंग का केस दर्ज करने की तैयारी, बेल बॉन्ड के उल्लंघन पर हो सकते हैं अरेस्ट
