विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CJP को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की तैयारी, यूपी-बिहार समेत कई राज्यों के लिए राज्य-स्तरीय समितियों का भी गठन

Published: Sat, 14 Nov 2026 10:56 PM (GMT+05:30)

कॉकरोच जनता पार्टी ने अपने संगठनात्मक ढांचे के विस्तार की घोषणा करते हुए नए क्षेत्रीय प्रभारियों और राज्य-स्तरीय समन्वय समितियों की नियुक्ति की है।

सीजेपी नेता अभिजीत दीपके। फोटो-जागरण आर्काइव

सीजेपी नेता अभिजीत दीपके। फोटो-जागरण आर्काइव

HighLights

  1. पार्टी ने नए क्षेत्रीय प्रभारी और राज्य-स्तरीय समितियां घोषित कीं।

  2. जमीनी स्तर पर उपस्थिति मजबूत करना और समन्वय सुधारना लक्ष्य।

  3. क्षितिज पगार और डॉ. विवेक सांगवान प्रमुख नियुक्तियों में शामिल।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी ने अपने संगठनात्मक ढांचे के विस्तार की घोषणा करते हुए नए क्षेत्रीय प्रभारियों और राज्य-स्तरीय समन्वय समितियों की नियुक्ति की है।

पार्टी ने जारी बयान में बताया कि इस कदम का उद्देश्य देश भर में जमीनी स्तर पर अपनी उपस्थिति को मजबूत करना, क्षेत्रीय समन्वय में सुधार करना और स्थानीय नेतृत्व का एक सशक्त नेटवर्क तैयार करना है।

समस्याओं को प्रभावी ठंड से उठाने की मांग

पार्टी के अनुसार, इन नई समितियों का गठन आम नागरिकों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने और जमीनी स्तर की गतिविधियों को गति देने के लिए किया गया है।

मुख्य नियुक्तियों में क्षितिज पगार को पश्चिम क्षेत्र (पश्चिम जोन) का प्रभारी और डा. विवेक सांगवान को उत्तर क्षेत्र (उत्तर जोन) का प्रभारी बनाया गया है। इसके अतिरिक्त, उत्तर क्षेत्र समन्वय समिति में मुहम्मद जुनैद और गीगराज जोरली को शामिल किया गया है।

राज्य-स्तरीय समन्वय समितियों का गठन 

पार्टी ने जम्मू और कश्मीर, राजस्थान, बंगाल, हरियाणा, झारखंड, उत्तर-पूर्व क्षेत्र, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तराखंड के लिए भी राज्य-स्तरीय समन्वय समितियों का गठन किया है।

पार्टी के अनुसार, इन समितियों में विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है, जो पार्टी की संगठनात्मक पहुंच बढ़ाने और जमीनी आंदोलन को व्यवस्थित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

यह भी पढ़ें- छठ पूजा 'संध्या अर्घ्य' पर कालिंदी कुंज, चिराग दिल्ली समेत व्यस्त रहेंगे कई मार्ग; ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।