CISCE ने जारी की बोर्ड एग्जाम डेटशीट, 15 फरवरी से ICSE और 9 फरवरी से होगी ISC परीक्षा; समय में भी बदलाव
CISCE ने वर्ष 2027 की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। जिसमें आइसीएसई (10वीं) की परीक्षाएं 15 फरवरी ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर, एआई जेनरेटेड
HighLights
सीआइएससीई 2027 बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट हुई जारी।
10वीं की परीक्षा 15 फरवरी से, 12वीं की 9 फरवरी से।
10वीं कक्षा की परीक्षा के समय में बदलाव किया गया।
जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआइएससीई) ने वर्ष 2027 की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। आइसीएसई (10वीं) की परीक्षाएं 15 फरवरी से 31 मार्च तक और आइएससी (12वीं) की परीक्षाएं नौ फरवरी से आठ अप्रैल तक आयोजित की जाएंगी। दोनों परीक्षाओं में कुल 3,79,980 विद्यार्थी शामिल होंगे।
लाखों छात्र परीक्षा में होंगे शामिल
काउंसिल के अनुसार, 10वीं की परीक्षा में 3,106 संबद्ध स्कूलों के करीब 2.70 लाख विद्यार्थी शामिल होंगे। इसके लिए देश-विदेश में 2,835 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस कक्षा में 76 विषयों के प्रश्नपत्र होंगे। वहीं, 12वीं की परीक्षा में 1,651 स्कूलों के 1,10,025 विद्यार्थी शामिल होंगे।
इनके लिए 1,477 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं और 60 विषयों की परीक्षा होगी।
सीआइएससीई के मुख्य कार्यकारी एवं सचिव जोसेफ इमैनुएल ने कहा कि परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए निष्पक्षता, पारदर्शिता और प्रशासनिक ईमानदारी प्राथमिकता है।
10वीं की परीक्षा के समय में बदलाव
काउंसिल ने 10वीं की परीक्षा के समय में बदलाव किया है। अब प्रश्नपत्र पढ़ने का समय सुबह 10 बजे और उत्तर लिखने का समय 10:15 बजे से शुरू होगा। पहले प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए सुबह 10:45 बजे और उत्तर लिखने के लिए 11 बजे का समय निर्धारित था। विद्यार्थियों को सुबह 9:45 बजे तक परीक्षा कक्ष में अपनी सीट पर बैठना होगा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।