दिल्ली का वो 'अजूबा' छठ घाट, जहां पूजा करने के लिए 3 घंटे लाइन में लगकर लेना पड़ता है कूपन; क्या है खासियत?
दिल्ली के मंगोलपुरी के बापू पार्क में इस बार छठ पूजा का भव्य आयोजन हो रहा है, जिसमें म्यूजिकल फाउंटेन और लेजर शो मुख्य आकर्षण हैं।

सोनिया विहार और मंगोलपुरी के छठ घाट की छटा। जागरण
HighLights
मंगोलपुरी के बापू पार्क में भव्य छठ पूजा का आयोजन।
नरेला के अजूबा घाट पर कूपन से होती है पूजा।
म्यूजिकल फाउंटेन, लेजर शो, सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण।
संजय कुमार, बाहरी दिल्ली। मंगोलपुरी के बापू पार्क में इस बार छठ पूजा का आयोजन भव्य स्तर पर किया जा रहा है। पवित्र छठ विकास समिति की ओर से तैयार स्थायी छठ घाट पर म्यूजिकल फाउंटेन, लेजर शो, सांस्कृतिक कार्यक्रम और भजन संध्या आकर्षण का केंद्र होंगे।
घाट को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है। यहां सुरक्षा के लिए 24 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जबकि रोशनी के लिए 150 लाइटों की व्यवस्था की गई है। समिति के अध्यक्ष श्रीकांत सिंह विद्यार्थी ने बताया कि छठ पूजा के दौरान घाट पर 10 हजार से अधिक व्रतियों के पहुंचने की उम्मीद है।

अजूबा छठ घाट की तस्वीर। फोटो-संजय
पांच हजार से ज्यादा श्रद्धालु यहां अर्घ्य देने आते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरे परिसर में विशेष इंतजाम किए गए हैं। यह स्थायी छठ घाट है, जहां हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं।

सोनिया विहार के छठ घाट पर दिखेगा ऐसा नजारा।
विद्यार्थी के मुताबिक, इस बार पूजा के दौरान धार्मिक आयोजनों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। भजन संध्या में छठी मैया के गीतों से माहौल भक्तिमय बनाया जाएगा। म्यूजिकल फाउंटेन और लेजर शो भी श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण रहेंगे।

सोनिया विहार के छठ घाट पर दिखेगा ऐसा नजारा।
नरेला में 24 साल से हो रही अजूबा घाट पर पूजा
जनहित पूर्वांचल सोसाइटी के संस्थापक एवं महासचिव विनीत कुमार ने बताया कि सोसाइटी की ओर से अजूबा घाट पर छठ पूजा नरेला में पिछले 24 सालों से जारी है। वर्ष 2002 में यहां पूजन चालू हुआ था, उस समय इस क्षेत्र में छठ पूजा को कोई नहीं जानता था। उन्होंने 22 साल की उम्र में यहां छठ पूजा चालू कराई।

सोनिया विहार के छठ घाट पर दिखेगा ऐसा नजारा।
तत्कालीन दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने वर्ष 2005 में यहां सरकारी घाट का मान्यता दी ओर यहां पर सरकारी स्तर पर तालाब बनवाया और टेंट, लाइट, साफ-सफाई की व्यवस्था दी गई। अब यहां पूजन के लिए लोग कतार में तीन घंटे लाइन में लग कर कूपन लेते हैं।

सोनिया विहार के छठ घाट पर दिखेगा ऐसा नजारा।

सोनिया विहार के छठ घाट पर दिखेगा ऐसा नजारा।
यह भी पढ़ें- छठ व्रतियों के कदमों तले लिटाए जाते हैं नौनिहाल, बच्चों की सलामती को ले निभाई जाती है अनोखी परंपरा
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।