विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली की अदालतों में 16 नवंबर को छठ की छुट्टी, HC ने जारी किया नया शेड्यूल

Published: Wed, 11 Nov 2026 09:58 AM (IST)Updated: Wed, 11 Nov 2026 10:52 AM (IST)

Delhi High Court Chhath Puja Holiday: दिल्ली हाई कोर्ट ने सरकारी दफ्तरों के बाद अब अपनी और अधीनस्थ अदालतों में ...और पढ़ें

फाइल फोटो

फाइल फोटो

HighLights

  1. दिल्ली हाई कोर्ट ने छठ पूजा पर अवकाश घोषित किया।

  2. अधीनस्थ अदालतों में भी 16 नवंबर 2026 को छुट्टी।

  3. सरकारी दफ्तरों के बाद अदालतों में भी अवकाश।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली के सरकारी दफ्तरों में अवकाश की घोषणा के बाद हाई कोर्ट ने दिल्ली की अदालतों में भी छठ के अवसर पर अवकाश (Chhath Puja Holiday) की घोषणा कर दी है।

हाईकोर्ट प्रशासन द्वारा जारी एक आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, सोमवार, 16 नवंबर 2026 को दिल्ली उच्च न्यायालय (Delhi High Court Holiday) और इसके अधीनस्थ (निचली) सभी अदालतों में छठ पूजा के उपलक्ष्य में छुट्टी रहेगी। 

क्या लिखा है अधिसूचना में?

अधिसूचना में जहां 16 नवंबर की छुट्टी की घोषणा है वहीं उसमें साफ लिखा है कि सोमवार की जगह शनिवार को हाई कोर्ट खुला रहेगा।

  • तीसरे शनिवार यानी 21 नवंबर को दिल्ली हाई कोर्ट खुला रहेगा।
  • वहीं अधीनस्थ अदालतें दिसंबर के दूसरे शनिवार को यानी 12 दिसंबर को खुली रहेंगी।

16 नवंबर के केस की सुनवाई 17 नवंबर को होगी

नोटिफिकेशन के अनुसार, 16 नवंबर को जिन मामलों की सुनवाई होनी थी अब उन मामलों की सुनवाई 17 नवंबर को होगी। यह सुनवाई उस दिन पहले से सूचीबद्ध मामलों के अतिरिक्त होगी।

यह भी पढ़ें- Delhi Chhath Puja Holiday: 16 नवंबर को सरकारी छुट्टी का एलान, जानिए क्या खुला रहेगा और क्या बंद?


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।